Former PM Manmohan Singh targeted the Central government
Former PM Manmohan Singh targeted the Central government Social Media
पॉलिटिक्स

'सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है': पूर्व PM मनमोहन सिंह

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। पंजाब चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। पंजाब में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है।

मनमोहन सिंह ने कही यह बात:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि, "कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की ख़राब नीतियों के कारण लोग आर्थिकता, बेरोज़गारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। 7.5 साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी ग़लती मानने और सुधार करने की बजाए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ज़िम्मेदार ठहराने पर लगी है।"

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि, "इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है। इनका राष्ट्रवाद अंग्रेजों की बांटों और राज करो की नीति पर टिका है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। ये सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह फेल साबित हुई है।"

अमीर लोग, अमीर और गरीब लोग, गरीब होते जा रहे हैं:

साथ ही मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि, "लोग हमारे (कांग्रेस) अच्छे काम को याद कर रहे हैं। उन्होंने (भाजपा ने) पीएम मोदी की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के सीएम और राज्य के लोगों का अपमान करने की कोशिश की। अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं, जबकि गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं।"

बता दें कि, देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। पंजाब में मतदान 20 फरवरी को होना है। वहीं, यूपी में तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को ही होगा। उत्तराखंड और गोवा में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, जबकि मणिपुर में 28 फरवरी और पांच मार्च को वोटिंग होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT