विकास निगम के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करे सरकार : दीपक
विकास निगम के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करे सरकार : दीपक Social Media
पॉलिटिक्स

विकास निगम के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करे सरकार : दीपक

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आज खनिज विकास निगम में बरती जा रही अनियमितता की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और कहा कि सरकार निगम के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराये। श्री प्रकाश ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में कहा कि निगम में उसके नियमों और उद्देश्यों के घोर उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के उद्देश्य की अनदेखी स्थानीय उद्योग जगत के विकास और स्थानीय उद्योग पर आश्रित जन साधारण के मूलभूत विकास एवं उनके रोजगार की उपेक्षा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि निगम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये ई-नीलामी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है लेकिन निगम द्वारा संचालित सिकनी कोलियरी का कोयला उद्देश्य से समझौता करके गणपति कोल निर्यात कंपनी को दे दिया गया, जिससे इस खदान पर आश्रित जन साधारण का रोजी रोजगार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। श्री प्रकाश ने कहा कि इसके अतिरिक्त भिन्न प्रकार की गुणवत्ता वाले कोयलों का एक ही मूल्य रखना भी नियम सम्मत नही है।कहा कि आर ओ एम तथा स्टील कोयले का एक ही दाम रखने से राज्य को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्थानीय उद्योग और जन साधारण के विकास की दिशा में गति देने केलिये उपर्युक्त फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध किया है।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज़ एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT