महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर बोले जयराम ठाकुर
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर बोले जयराम ठाकुर Social Media
पॉलिटिक्स

सबसे बड़ा दायित्व संजय राउत का है, जो ऐसी भाषा और ऐसी बोली बोलते हैं: जयराम ठाकुर

Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस दौरान कहा कि, विपक्ष की तरफ से जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, ये उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन एक ऐसी महिला जो आदिवासी समुदाय से आती हैं।

CM जयराम ठाकुर ने कही यह बात:

हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर ने कहा कि, "विपक्ष की तरफ से जो भी प्रयास किए जा रहे हैं ये उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन एक ऐसी महिला जो आदिवासी समुदाय से आती हैं, एक महिला हैं, इस फैसले पर अगर सब सहमत होकर आगे बढ़ते तो अच्छा होता, इसके बावजूद NDA की टीम संगठित है और बहुमत के साथ जीतेंगे।"

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर बोले जयराम ठाकुर:

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि, "ये पहले दिन से ही पता था कि ये गठबंधन एक वैचारिक दृष्टि से विपरित परिस्थितियों का गठबंधन है। जब सरकार बनाई गई, तब लगा कि इस सरकार का भविष्य लंबा नहीं है।"

उन्होंने कहा कि, "सबसे बड़ी बात तो ये है कि, शिवसेना लंबे समय तक भाजपा के साथ गठबंधन में रही है और गठबंधन से हट कर उन्होंने चलने का निर्णय किया ये उनके लिए नुकसान दायक रहा। अभी जो हालात वहां बने हैं, उसके लिए भाजपा दोषी नहीं है, साथी उनके टूटे।"

संजय राउत को लेकर कही यह बात:

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि, "सबसे बड़ा दायित्व संजय राउत का है, जो ऐसी भाषा और ऐसी बोली बोलते हैं। जिसके कारण सारी परिस्थितियां बनी और वहां के विधायकों ने उनसे अलग होने का निर्णय लिया। निश्चित रूप से सरकार वहां पर संकट में है।"

तेजस्वी यादव ने कही यह बात:

वहीं, RJD नेता तेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर बात करते हुए कहा कि, "महाराष्ट्र में जो चल रहा है उसे देखकर लग रहा है कि, यह पूर्व नियोजित था। भाजपा दबाव की राजनीति करती है। बिहार में भी हमारे ऊपर मुकदमा लगाया गया यह सबने देखा। बिहार में भी भाजपा को जनता ने नकार दिया था, लेकिन उसके बाद इस तरह के काम करके सत्ता में आई।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT