जेपी नड्डा
जेपी नड्डा Social Media
पॉलिटिक्स

राजनीति करना ही हमारा उद्देश्य नहीं, भाजपा का एक बहुत बड़ा पक्ष है, वो है मानवता की सेवा करना: नड्डा

Priyanka Sahu

गुजरात, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात में है। इस दौरान वे विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है। उन्‍होंने गुजरात के रोजकोट में नगर निगम और नगर पालिकाओं के पार्षदों और सहकारी संगठन सम्मेलन के निर्वाचित सदस्यों को संबोधित किया।

लोगों ने सेवा ही संगठन के माध्यम से करोड़ों लोगों की सेवा की है :

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा- सौराष्ट्र संतों की भूमि है, मैं इस भूमि को नमन करता हूं। साथ ही आप सभी को बधाई देता हूं कि जब कोरोना काल में सारे राजनीतिक दल घर में बैठ गए थे, उस समय आप लोगों ने सेवा ही संगठन के माध्यम से करोड़ों लोगों की सेवा की।

हम सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं। राजनीति करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा पक्ष है, वो है मानवता की सेवा करना। जिसको हमने करके दिखाया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

देश को दो-दो वैक्सीन देकर दुनिया में मिसाल कायम की है :

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगे यह भी कहा कि, ''कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपने लक्ष्य से डिगे नहीं। नौ महीने के अंदर देश को दो-दो वैक्सीन देकर दुनिया में मिसाल कायम किया और आपने डबल डोज और बूस्टर लगाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपने को साकार किया।''

  • हमें Pro-active रहना है। हमें Pro-responsible रहना है। हमें Pro-responsiveरहना है और हमें Transparent रहना है।

  • हम चुने हुए प्रतिनिधि बदलाव के वाहक हैं, हमें परिवर्तन लाना है और जनता का विश्वास जीतना है। सबको साथ लेकर चलना है, इसके लिए हम सबको काम करना है।

  • हम भारत के सभी हिस्सों में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक अपने कार्यकर्ताओं के कारण जीते हैं। हम देश का चेहरा और भाग्य बदलने के लिए राजनीति में आए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT