दिल्ली : कमलनाथ ने की रैली तो कॉलर पकड़कर यहां से निकालेंगे: सिंह
दिल्ली : कमलनाथ ने की रैली तो कॉलर पकड़कर यहां से निकालेंगे: सिंह Social Media
पॉलिटिक्स

दिल्ली में कमलनाथ ने की रैली तो कॉलर पकड़कर यहां से निकालेंगे:सिंह

Author : Rishabh Jat

राज एक्सप्रेस। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष और अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा कांग्रेस की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ का नाम देख भड़क उठे। उन्होंने कहा कि, वह किसी भी सूरत में कमल नाथ को दिल्ली में प्रचार नहीं करने देंगे। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कमल नाथ ने अगर शहर में रैली की तो उनका कॉलर पकड़कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा। उन्हें किसी भी कीमत पर दिल्ली में प्रचार नहीं करने देंगे।

उन्होंने कहा,

'हम कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हैं। कमल नाथ को दिल्ली के किसी भी कोने में पब्लिक रैली की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम कांग्रेस को चैलेंज करते हैं कि वो कमल नाथ को रैली के दौरान मंच पर भेजने की कोशिश करके देखें, फिर हम उन्हें कॉलर पकड़कर घसीटेंगे।'

आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध

1984 के सिख दंगों में कमल नाथ पर लगे आरोपों पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा,

'कांग्रेस सिखों के हत्यारों को प्रमोट कर रही है। काफी मशक्कत करने के बाद बामुश्किल उनके (कमल नाथ) खिलाफ केस खुलवाया गया। कांग्रेस लगातार उन्हें प्रमोट कर रही है। कांग्रेस कभी उन्हें टिकट देकर तो कभी मंत्री बनाकर प्रमोट कर रही है।'

बता दें , कांग्रेस ने बीते बुधवार 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि थरूर, अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ समेत कई हस्तियों के नाम हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT