Himachal Pradesh Government Supported Kangana
Himachal Pradesh Government Supported Kangana Kavita Singh Rathore - RE
पॉलिटिक्स

कंगना के सपोर्ट में उतरी हिमाचल सरकार, बताया हिमाचल की बेटी का अपमान

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। सुशांत सिंह राजपूत मामले में खुलकर ड्रग कनेक्शन पर बोलने वाली अभिनेत्री 'कंगना रणौत' के मुंबई पहुंचने के बाद हुए उनके साथ बर्ताब से अब हिमाचल प्रदेश सरकार कंगना रनौत के सपोर्ट में उतर आई है। BMC द्वारा कंगना रणौत का घर तोड़ने पर मच रहे बवाल के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 'जयराम ठाकुर' ने अपने ट्वीटर अकॉउंट द्वारा ट्वीट कर कंगना का समर्थन करते हुए इस बरताव को हिमाचल की बेटी का अपमान बताया है।

कई बड़ी फिल्मी हस्तियां आई कंगना के सपोर्ट में :

दरअसल, जब कंगना रणौत 9 सितंबर को मुंबई पहुंची तब मुंबई सरकार ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए BMC को कंगना के पाली हिल स्थित घर और ऑफिस बुलडोजर चलने के आदेश जारी किए। BMC ने जैम कर कंगना के घर पर तोड़फोड़ की। हालांकि, BMC की इस कार्रवाई पर अनुपम खेर जैसी कई बड़ी फिल्मी हस्तियां कंगना के सपोर्ट में आईं। इतना ही नहीं महाराष्ट्र में BJP के नेता भी कंगना के समर्थन में आगे आए।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का बयान :

कंगना के घर और ऑफिस टूटने के बाद मचे बवाल के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने ट्वीटर अकॉउंट द्वारा ट्वीट कर कंगना का समर्थन करते हुए इसे बर्ताब को हिमाचल की बेटी का अपमान बताते हुए लिखा,

हम हिमाचल की बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकते। महाराष्ट्र सरकार ने हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के साथ जो राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से अत्याचार किया है यह अत्यंत चिंताजनक एवं निंदनीय है। हमारी सरकार व देश की जनता इस घटनाक्रम में हिमाचल की बेटी कंगना के साथ खड़ी है। #HimachalKiBeti
जय राम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन :

बताते चलें, कंगना को हरामखोर जैसे अपशब्द कहने वाले शिवसेना के नेता संजय राउत ने कंगना के ऑफिस और घर तुड़वाने वाले मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया और मीडिया से बातचीत में कहा कि, इस बारे में BMC कमिश्नर और मुंबई के मेयर से पूछताछ करें। उधर हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन हुआ यह सभी प्रदर्शनकारी कंगना के समर्थन में उतरे लोग थे। इतना ही नहीं, इस प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT