भोपाल नगर निगम का होगा बंटवारा।
भोपाल नगर निगम का होगा बंटवारा। Syed Dabeer Hussain -RE
पॉलिटिक्स

क्या बड़े तालाब के दो हिस्से करेगी कमलनाथ सरकार?

Author : Rishabh Jat

राज एक्सप्रेस। भोपाल नगर निगम के बंटवारे पर BJP करेगी 'आंदोलन', शिवराज के घर बनी रणनीति में तय किया गया कि, भारतीय जनता पार्टी भोपाल नगर निगम को दो भाग में बांटने के कमलनाथ सरकार के फैसले के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी अब बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी, जिसमें जनता की राय लेकर सरकार को घेरने की कोशिश होगी। आंदोलन को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के निवास पर भाजपा नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें कमलनाथ सरकार को घेरने के चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार हो गई है।

क्या बड़े तालाब के दो हिस्से करेगी कमलनाथ सरकार: भोपाल महापौर आलोक शर्मा

इस मसले पर भोपाल के नगर निगम महापौर आलोक शर्मा का कहना है कि कमलनाथ सरकार राजाभोज की नगरी को दो हिस्सों में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक के नाम पर बांटना चाहती है। इससे भोपाल शहर का विकास रुकेगा। भाजपा कमलनाथ सरकार के गलत निर्णय का हर स्तर पर विरोध करेगी। दो नगर निगम बनाने के बाद कांग्रेस सरकार क्या मेट्रो के भी दो हिस्से करेगी या बड़े तालाब के दो हिस्से करेगी, जो भोपाल की लाइफ लाइन है?

कैसे होंगे भोपाल नगर निगम के दो हिस्से

नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले भोपाल में दो नगर निगम बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। कांग्रेस सरकार भोपाल के साथ ही इंदौर में दो नगर निगम बनाने जा रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। कलेक्टर ने ड्राफ्ट जारी कर आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। सुझाव और आपत्ति के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। 14 अक्टूबर आखिरी तारीख होगी, इसके बाद भोपाल को दो भागों पूर्व और पश्चिम में बांटा जाएगा। पूर्वी भोपाल में 31 और पश्चिम में 54 वार्ड होंगे।

इससे पहले नगरीय निकाय चुनावों को अप्रत्यक्ष रूप से कराये जाने पर भी बड़ा सियासी हंगामा हुआ था।आखिर में बिल को राज्यपाल द्वारा अनुमोदन मिल ही गया था, जिसका भी विरोध भोपाल और समस्त मध्यप्रदेश में देखा गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT