राहुल को समझना चाहिए इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नहीं: पीयूष गोयल
राहुल को समझना चाहिए इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नहीं: पीयूष गोयल Social Media
पॉलिटिक्स

राहुल को समझना चाहिए इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नहीं: पीयूष गोयल

Author : Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार ही केंद्र की मोदी सरकार की वैक्सीनेशन नीति को लेकर कुछ न कुछ सवाल खड़े करते आ रहे हैं। इस कड़ी में आज आज फिर उन्‍होंने कोरोना वैक्सीन आपूर्ति को लेकर ट्वीट किया, इसके बाद से अब सरकार के मंत्री उनपर पटलवार कर जवाब दे रहे हैं।

इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नहीं :

दरअसल, अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ये जवाब दिया है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा- वैक्सीन की 12 करोड़ डोज़ जुलाई महीने में उपलब्ध होंगी, जो निजी अस्पताल की आपूर्ति से अलग है। राज्यों को 15 दिन पहले ही आपूर्ति के बारे में सूचना दी जा चुकी है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नहीं है।

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा :

इसके अलावा देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,00,76,232 हो चुका है, यानी अभी तक इतने लोगों हो गया है। तो वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,64,123 वैक्सीन लगाई गईं है।

बता दें कि, देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान एक बार फिर कुछ हद तक धीमा हुआ, तो राहुल गांधी ने यह मौका न छोड़ते हुए इस मसले को लेकर ट्वीट साझा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए अपने ट्वीट में लिखा- जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं। तो वहीं, राहुल गांधी के इस ट्वीट से पहले केंद्र साफ कह चुकी है कि, ''जुलाई में करीब 12 करोड़ डोज विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएंगी। इसके साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को और तेज किया जाएगा।''

साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया था- जुलाई के लिए कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के बारे में राज्यों को पहले ही सूचित कर दिया गया है। इस महीने में कुल 12 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी राज्यों के साथ 15 दिन पहले साझा की गई थी, साथ ही दिनवार आपूर्ति के बारे में भी जानकारी दी गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT