शिवराज पर भड़के राहुल-कांग्रेस ने जो कहा सो किया, भाजपा के सिर्फ झूठे वादे
शिवराज पर भड़के राहुल-कांग्रेस ने जो कहा सो किया, भाजपा के सिर्फ झूठे वादे Priyanka Sahu -RE
पॉलिटिक्स

शिवराज पर भड़के राहुल-कांग्रेस ने जो कहा सो किया, भाजपा के सिर्फ झूठे वादे

Author : Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी सत्‍ता पर काबिज भाजपा की सरकार को लगातार निशाने पर लेते हुए ट्वीट के जरिए तीखा प्रहार कर रहे हैं, अब हाल ही में वे शिवराज सरकार पर भड़के हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर एक खबर का हवाला देते हुए अपने ट्वीटर अकांउट से ट्वीट साझा किया, इस दौरान उन्‍होंने मध्‍यप्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में लिखा- कांग्रेस- जो कहा, सो किया- भाजपा- सिर्फ़ झूठे वादे।

बता दें, राहुल गांधी ने जो खबर को अपने ट्वीट में शेयर किया, उसमें मध्‍य प्रदेश की शिवराज सरकार ने माना कि, कमलनाथ सरकार में 51 जिलों में किसानों का कर्ज माफ हुआ। वहीं, विधानसभा में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के एक सवाल पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने जवाब दिया कि प्रदेश में 51 जिलों में किसान कर्ज माफी हुई है।

पड़ोस में बिना दोस्तों के रहना खतरनाक :

वहीं, इससे पहले भी राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए एक ट्वीट में लिखा था, "कांग्रेस ने कई दशकों में रिश्तों का जो तानाबाना बुना था, उसे मोदी जी ने नष्ट कर दिया। पड़ोस में किसी मित्र के बिना रहना खतरनाक है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT