भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Social Media
पॉलिटिक्स

राजनाथ सिंह ने इमरान खान को दी सलाह

Rishabh Jat

राज एक्सप्रेस। करनाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सलाह देते हुए कहा कि"अगर पड़ोसी देश उसके यहां पनप रहे आतंकवाद को लेकर गंभीर है तो भारत उसकी मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत इस संबंध में अपने सशस्त्र बलों को पाकिस्तान भेजनेे लिए भी तैयार है।"

भारतीय रक्षा मंत्री का इमरान खान को सुझाव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की, "मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक सुझाव देना चाहता हूं। यदि आप आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए गंभीर हैं तो हम आपकी सहायता करेंगे। यदि आप हमारी सेना चाहते हैं तो हम उन्हें आपकी मदद के लिए भेज देंगे।"

विपक्ष को राफेल की पूजा की आलोचना का दिया जवाब

राफेल विमान की शस्त्र पूजा करने को लेकर उठे सवाल पर विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा,

''मेरा जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। हमारे यहां शुभ काम से पहले पूजा पाठ की पद्धति है। किसी भी चीज का प्रयोग करने से पहले पूजा करनी चाहिए। मैंने पहले ऊं लिखा, नारियल फोड़ा और फिर रक्षा सूत्र बांधा। इसमें क्या गलत है।'' राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग बिना सोचे विचार आलोचना करते हैं। कांग्रेस के बोलने के कारण पाकिस्तान के लोगों को ताकत मिलती है।

लड़ाकू विमान राफेल की तारीफ़

रक्षा मंत्री ने कहा, ''अगर पहले हमारे पास राफेल लड़ाकू विमान होता तो मुझे लगता है कि हमें बालाकोट एयर स्ट्राइक के लिए पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं थी। हम भारत में बैठकर भी वहां आतंकी शिविरों को खत्म कर सकते थे।'' चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने मनोहर लाल सरकार के कामों की जमकर तारीफ की। कहा कि वह कह सकतेे हैं कि हरियाणा के पिछले सीएम के विपरीत मनोहर लाल ने जमीनी स्तर पर काम किया है।

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समस्त नेता राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनावी दंगल में उतरे हैं। धरा 370 को ख़त्म करने की बात को बीजेपी की हर चुनावी रैली में सुना जा सकता है। अब देखना है की बीजेपी को इससे चुनाव में कितना फायदा होता है।

हरियाणा विधानसभा में 90 सीट और महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में हैं। महाराष्ट्र में आठ करोड़ 95 लाख मतदाताओं के लिये 95,473 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जबकि हरियाणा में करीब एक करोड़ 83लाख मतदाताओं के लिये 19,425 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोनों राज्यों में मतदान एक चरण में 21 अक्टूबर को होगा। मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। दोनों ही राज्यों में अपनी सत्ता बचाए रखने के लिये बीजेपी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन से होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT