संजय राउत
संजय राउत Social Media
पॉलिटिक्स

शिवसेना से नाम और निशान छीनने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ: संजय राउत

Priyanka Sahu

महाराष्ट्र, भारत। महाराष्ट्र राज्‍य में इन दिनों शिवसेना चुनाव चिन्ह को लेकर सियासत तेज है, क्‍योंकि चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना का नाम और निशान राज्‍य के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के नाम कर दिया है। ऐसे में उद्धव गुट के नेता इस मामले पर अपनी राय जारी कर बीजेपी और शिंदे गुट को निशाने पर लिए हुए है।

दो हजार करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन :

अब आज रविवार को शिवसेना का नाम और निशान छीने जाने के बाद उद्धव गुट के प्रमुख नेता व सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है, जिसमें उन्‍होंने कहा कि, उनकी पार्टी से नाम और निशान छीनने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। यह एक बहुत बड़ा षड़यंत्र था। इसमें वे (एकनाथ शिंदे) सफल हो गए हैं, लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहने वाली, उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है।

इस दौरान संजय राउत ने इलेक्शन कमीशन की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए यह बात भी कहीं कि, ''उनकी पार्टी का नाम शिवसेना और निशान तीर-कमान छीन लिया गया है। इस षड़यंत्र को सफल बनाने के लिए करीब 2 हजार करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। इस घटना से देश का संविधान और लोकतंत्र को गहरी चोट पहुंची है।''

अमित शाह क्या बोलते हैं, वो महाराष्ट्र के लोग ध्यान नहीं देते :

अमित शाह क्या बोलते हैं, वो महाराष्ट्र के लोग ध्यान नहीं देते..जो सत्य को खरीदने का काम करते हैं वो झूठ और सच की क्या बात कर रहे हैं। इसका निर्णय लेने का काम जनता के पास है और समय आने पर वो करेगी...शिवसेना किसकी थी और किसकी होगी ये फैसला महाराष्ट्र के लोग लेंगे।
संजय राउत

इसके अलाव संजय राउत ने यह भी कहा- हमने पेगासस पर सवाल उठाये थे, लेकिन कोर्ट ने क्लीन चिट दे दिया। यह सबको पता है। इजराइल की कंपनी को जो ठेका दिया है, ये EVM मशीन हैक करके चुनाव जीत रहे हैं। इन बातों पर उन्हें जवाब देना चाहिए। वह विधायक खरीदने के लिए 50- 50 करोड़ का दाम लगाते हैं। शिवसेना और उसका निशान (तीर-कमान) चिह्न छीना गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT