कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा
कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा Social Media
पॉलिटिक्स

मध्यप्रदेश: शत्रुघ्न सिन्हा ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

Aditya Shrivastava

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने तंज कसा है। सिन्हा ने प्रदेश सरकार में पहले मंत्रिमंडल और अब मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर ट्वीट कर कहा- मध्यप्रदेश में भाजपा तीन खेमों में बंटी गयी। पहली- महाराज, दूसरी- नाराज और तीसरी शिवराज।

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर सियासत जारी है। इसी बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से भोपाल पहुंच गए हैं। उन्होंने आज मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने से इनकार कर दिया है। सीएम ने कहा कि विभाग बंटवारे को लेकर वह अभी और समय लेंगे।

आपको बता दें कि शिवराज सरकार के 100 दिन बाद 2 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। उसी दिन से माना जा रहा था कि शाम या फिर अगले दिन मंत्रियों को विभाग मिल जाएंगे, लेकिन 5 दिन बाद भी मंत्रियों को विभाग नहीं बंट पाए हैं। जिसको लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT