PM की सुरक्षा चूक मामले में
PM की सुरक्षा चूक मामले में  Social Media
पॉलिटिक्स

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तंज- जानबूझ कर PM को एक असुरक्षित माहौल में रखा

Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। नई दिल्ली में भाजपा पार्टी मुख्यालय में आज बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को भंग किए जाने के मामले पर यह प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि, ''कांग्रेस सरकार ने जानबूझ कर प्रधानमंत्री को एक असुरक्षित माहौल में रखा।''

प्रश्नों के कुछ चिंताजनक परिणाम राष्ट्र के सम्मुख रखे हैं :

PM की सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- पंजाब में प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा को भंग होते देख मैंने कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष कुछ प्रश्न रखे थे। एक टेलीविजन नेटवर्क ने उन प्रश्नों के कुछ चिंताजनक परिणाम राष्ट्र के सम्मुख रखे हैं। पंजाब पुलिस अधिकारियों के बयान एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर सच को उजागर करते हैं। पंजाब पुलिस के अधिकारी का ये वक्तव्य की प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा भंग होने की जानकारी वो वरिष्ठ अधिकारियों, पंजाब प्रशासन और सरकार को देते रहे, लेकिन सरकार की तरफ से कोई ऐसा हस्तक्षेप जो प्रधानमंत्री जी को सुरक्षा दे, ऐसा कुछ नहीं किया गया

ये दुर्भाग्य की बात है कि, कांग्रेस के नेता इस गंभीर परिस्थिति को किसी न किसी हास्यासपद तरीके से छोटा करने का प्रयास कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

PM के मार्ग की सुरक्षा के लिए खतरे को उजागर कर रहे हैं :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आगे यह भी कहा कि, ''यह खुलासा एक राष्ट्रीय समाचार चैनल द्वारा किया गया था। बेहद चिंताजनक बात यह है कि, पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि, कैसे वे लगातार पंजाब में कांग्रेस सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर पीएम और उनके मार्ग की सुरक्षा के लिए खतरे को उजागर कर रहे हैं। इससे जो सवाल पैदा होता है वह यह उजागर करता है कि, पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में कौन जानबूझकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए इन खतरों की अनदेखी करता रहा।''

स्मृति ईरानी ने ने बताया कि, ''डीजीपी ने क्यों पूरी व्यवस्था और रूट सुरक्षित है, ऐसा संदेश प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा टीम को दिया? पंजाब के वो कौन कांग्रेस सरकार में आला अधिकारी हैं जो इस अलर्ट के बाद भी प्रधानमंत्री जी को सुरक्षा देन के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहे थे?''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT