लोकतंत्र व संविधान दरकिनार किया जा रहा
लोकतंत्र व संविधान दरकिनार किया जा रहा Social Media
पॉलिटिक्स

लोकतंत्र व संविधान दरकिनार किया जा रहा, कांग्रेस चुप नहीं रह सकती: सोनिया

Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। कांग्रेस पार्टी का आज 28 दिसंबर को 137वां स्थापना दिवस है, इस मौके पर पार्टी द्वारा कांग्रेस मुख्यालय में समारोह का आयोजन हुआ, इस दौरान कांग्रेस पार्टी के साथ एक अजीब घटना हुई। दरअसल, जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी का झंडा फहरा रही थीं तब फहराने से पहले भी झंडा धड़ाम से उनपर गिर गया। हालांकि, इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से झंडा फहराने को कहा।

कांग्रेस स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी का संदेश :

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने देश और कार्यकर्ताओं के नाम हिंदी में वीडियो संदेश जारी किया। इस दौरान उन्‍होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए अपने विचार दिए हैं। सोनिया गांधी ने दावा किया कि, ''देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस हर हाल में लड़ेगी।''

लोकतंत्र की परंपरा को चोट पहुंचाने की कोशिश हो रही है :

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- हमारे लोकतंत्र की परंपरा को चोट पहुंचाने की कोशिश हो रही है, इतिहास में अपने आप को ये लोग एक ऐसा दर्जा देना चाहते हैं, जिसके यह योग्य नहीं है, हम इस विचारधारा से हर हाल में लड़ेंगे अपनी पूरी ताकत से लड़ेंगे। विभाजनकारी विचारधारा जिनका हमारी देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा वह हमारे देश के सामाजिक समरसता को खत्म करने के प्रयास कर रही है। वह धार्मिक भावनाएं भड़काती हैं, डराती हैं और नफरत फैलाती हैं।

इतना ही नहीं बल्कि भाजपा को निशाने पर लेते हुए सोनिया गांधी ने आगे यह भी कहा- अभी इतिहास को झुठलाया जा रहा है। वह आगे बोलीं कि देश की विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है, देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है और लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है, ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT