Surendra Singh Disputed Statement
Surendra Singh Disputed Statement  Priyanka Sahu -RE
पॉलिटिक्स

विवादित बयान-मुख्यमंत्री बनने के लिए लेना होगा अगला जन्म

Priyanka Sahu

राज एक्‍सप्रेस। हमेशा अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान (Surendra Singh Disputed Statement) दिया है, इस बार उन्‍होंने बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के बारे में टिप्‍पणी की।

क्‍या है भाजपा विधायक का बयान?

दरअसल, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने बयान में यह कहा कि, सूबे में तीन बार मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल चुकी सुप्रीमो मायावती इस जन्म में कभी CM नहीं बन पाएंगी, अब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के लिए मायावती को अगला जन्म लेना होगा।

कि, अब इस जन्म में कभी CM नहीं बन पाएंगी

विधायक ने खोला राज-

वह भाजपा के कारण तीन बार मुख्यमंत्री बनीं और अब भाजपा का विरोध करना उनके जीवन का तरीका बन गया है, यदि भाजपा ने उन्हें समर्थन नहीं दिया होता तो वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनतीं। मुख्यमंत्री बनने के लिए अब उन्हें दूसरा जन्म लेना होगा।
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

सोनिया गांधी को राज धर्म का ज्ञान नहीं :

इस दौरान भाजपा विधायक ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी टिप्‍पणी करते हुुुए यह बात कहीं कि, ''उन्हें 'राज धर्म' का कोई ज्ञान नहीं है और उन्हें देश की जनता ने पहले ही नकार दिया है।''

सुरेंद्र सिंह ने डॉक्टरों को राक्षस, पत्रकारों को बोला दलाल :

बता दें कि, मायावती तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी हैं। इससे पहले भी भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बयान में ये बात कहीं थी कि, मुस्लिम कई पत्नियां रखते है और उनके बच्चे जानवर प्रवृत्ति के होते हैं। इतना ही नहीं यहां तक की बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने डॉक्टरों को 'राक्षस' और पत्रकारों को 'दलाल' बोल चुके हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT