धोनी पहुंचे रांची दौड़ाई बाइक, खेला बैडमिंटन: देखें वायरल वीडियो
धोनी पहुंचे रांची दौड़ाई बाइक, खेला बैडमिंटन: देखें वायरल वीडियो Social Media
खेल

धोनी पहुंचे रांची दौड़ाई बाइक, खेला बैडमिंटन: देखें वायरल वीडियो

Author : Ankit Dubey

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) रांची पहुंच चुके हैं, दरअसल कोरोना वायरस के खतरे के चलते आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अभ्यास सत्र को भी आगे बढ़ा दिया था। अभ्यास सत्र रद्द होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने गृह नगर रांची पहुंच चुके हैं। वहां उन्होंने बाइक दौड़ाई साथ ही बैडमिंटन भी खेला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रांची की सड़कों पर बाइक दौड़ाते दिखे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी बाइकों के दीवाने हैं, इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उनके पास ढ़ेरों अलग-अलग तरह की बाइक हैं। इस बार भी वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक अलग तरह की बाइक पर रांची की सड़कों पर दिखे, जहां उन्हें फैंस ने घेर लिया और सेल्फी की फरमाइश की, उन्होंने भी प्रशंसक को सेल्फी लेने के लिए हां कर दिया, फिर सिग्नल से आगे गाड़ी दौड़ते हुए निकले धोनी।

आप इस वीडियो लिंक पर जाकर धोनी का यह वीडियो देख सकते हैं

आपको बता दें धोनी विश्व कप 2019 के बाद से प्रतिस्पर्धा क्रिकेट से दूर है, वह आईपीएल में वापसी करने वाले थे, लेकिन अब आईपीएल भी टल चुका है। उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी भी आईपीएल पर ही निर्भर थी।

धोनी ने खेला बैडमिंटन

महेंद्र सिंह धोनी ने गृह नगर रांची पहुंचकर जेएससीए स्टेडियम पर बैडमिंटन भी खेला इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैल रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT