क्रोएशिया ने फीफा विश्वकप में हासिल किया तीसरा स्थान
क्रोएशिया ने फीफा विश्वकप में हासिल किया तीसरा स्थान Social Media
खेल

FIFA World Cup : क्रोएशिया ने फीफा विश्वकप में हासिल किया तीसरा स्थान

News Agency

अल रैयान। क्रोएशिया ने मिस्लाव ओर्सिच के निर्णायक गोल से शनिवार को फीफा विश्वकप 2022 के कांस्य पदक मैच में मोरक्को को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में जोस्को ग्वार्डिओल ने सातवें मिनट में गोल करके क्रोएशिया का खाता खोला, लेकिन मोरक्को ने नौवें मिनट में अशरफ दारी के गोल से मैच में वापसी कर ली। ओर्सिच ने 42वें मिनट में गोल जमाया जो क्रोएशिया की जीत में निर्णायक साबित हुआ।

विश्वकप 2018 की उपविजेता क्रोएशिया ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट के इस संस्करण में तीसरा स्थान हासिल कर लिया, जबकि मोरक्को चौथे स्थान पर रहा। पिछले 11 विश्वकप में तीसरा स्थान किसी यूरोपियन देश ने ही हासिल किया है। 1978 में ब्राजील तीसरे स्थान पर आने वाली आखिरी लैटिन अमेरिकी यानी यूरोप के बाहर की टीम थी। तब ब्राजील ने तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में इटली को 2-1 से हराया था।

क्रोएशिया के लिए विश्वकप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने जोस्को :

जोस्को ग्वार्डिओल ने क्रोएशिया के लिए विश्वकप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र फिलहाल 20 साल और 328 दिन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इविचा ओलिच के नाम पर था। उन्होंने 2002 में इटली के खिलाफ 22 साल 267 दिन की उम्र में गोल दागा था। ग्वार्दियोल ने इवान पेरिसिच के असिस्ट पर गोल किया है। 2014 से लेकर अब तक विश्वकप में पेरिसिच गोल में दूसरा सबसे ज्यादा इन्वोल्वमेंट है। 2014 के बाद से क्रोएशिया लिए 11 गोल में उनका योगदान रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT