आईपीएल : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
आईपीएल : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया Social Media
खेल

आईपीएल : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। ओपनर शिखर धवन के 92 रन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब की ओर से रखे गए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने चार विकेट पर 18.2 ओवर में 198 रन बनाए। दिल्ली की ओर से पृथ्वी साव 32 जबकि मार्कस स्टोइनिस नाबाद 27 रन बनाए। ललित यादव 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब की ओर से रिचडर्सन ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए।

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के 11वें मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया। ओपनर शिखर धवन को झाय रिचडर्सन ने आठ रन से शतक बनाने से रोक दिया। धवन 92 रन बनाकर रिचडर्सन की गेंद पर बोल्ड हो गए। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 49 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के लगाए। इससे पहले पंजाब ने ओपनर मयंक अग्रवाल (69) और कप्तान लोकेश राहुल (61) के आतिशी अर्धशतकों से पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

मयंक और राहुल ने ओपनिंग विकेट के लिए 12.4 ओवर में 122 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी में मयंक ज्यादा आक्रामक रहे और उन्होंने 36 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। मयंक को लुकमान मेरीवाला ने शिखर धवन के हाथों कैच कराया। राहुल ने फिर क्रिस गेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 20 रन जोड़े। राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद कैगिसो रबादा की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस के हाथों लपके गए। राहुल ने 51 गेंदों पर 61 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए। गेल ने नौ गेंदों पर 11 रन में एक छक्का लगाया। दीपक हुड्डा 13 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे निकोलस पूरन ने आठ गेंदों पर एक चौके के सहारे नौ रन बनाये। दिल्ली की तरफ से रबादा, मेरीवाला, वोक्स और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT