82 साल की उम्र में पेले ने कहा दुनिया को अलविदा
82 साल की उम्र में पेले ने कहा दुनिया को अलविदा Syed Dabeer Hussain - RE
खेल

नहीं रहे महान फुटबॉलर पेले, 82 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Priyank Vyas

राज एक्सप्रेस। फुटबॉल की दुनिया में अपने शानदार खेल इसे अपनी पहचान बनाने वाले महान खिलाड़ी पेले का निधन हो गया है। उन्होंने अपने पूरे करियर में ऐसे कई रिकार्ड्स बनाए जिन्हें तोड़ पाना किसी भी अन्य खिलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल काम होगा। ब्राजील से ताल्लुक रखने वाले पेले लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें इसी महीने इलाज के लिए कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया गया था। लेकिन बीमारी के चलते 82 साल में उनका निधन हो गया है। आज भले ही खिलाड़ी हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके खेल से वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

दुनिया भर में कमाया नाम :

पेले अपने खेल से अपने देश के लोगों के साथ ही दुनिया भर में मशहूर हो गए थे। उन्होंने साल 1958, साल 1962 और साल 1970 में ब्राजील को विश्वकप चैंपियन भी बनाया। ऐसा करने वाले वे दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी बने हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला है। उनका यह खेल ही वजह है कि उन्हें दुनिया भर के लोगों से एक जैसा प्यार मिला।

कैसा रहा पेले का करियर?

पेले में अपने पूरे करियर में 1363 प्रोफेशनल मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 1283 गोल दागे। जोकि एक बड़ा कीर्तिमान है। इसके साथ ही उन्होंने ब्राजील के लिए खेले गए 92 मैचों में 77 गोल किए थे। अपने करियर को एक सही दिशा में ले जाने के बाद उन्होंने साल 1977 में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT