मनप्रीत Tokyo Olympic के लिए भारतीय Hockey टीम के कप्तान नियुक्त
मनप्रीत Tokyo Olympic के लिए भारतीय Hockey टीम के कप्तान नियुक्त Social Media
खेल

मनप्रीत Tokyo Olympic के लिए भारतीय Hockey टीम के कप्तान नियुक्त

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। हॉकी इंडिया ने अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक खेलने जाने वाली 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। हॉकी इंडिया ने इसके अलावा अनुभवी डिफेंडरों बिरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह को टीम के उप कप्तान के रूप में नियुक्त किया है जो टीम के नेतृत्व समूह का भी हिस्सा हैं।

उल्लेखनीय है कि मनप्रीत की कप्तानी में टीम ने पिछले चार वर्षों में कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं, जिसमें 2017 में एशिया कप, 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 में एफआईएच सीरीज फाइनल जीतना शामिल है। मनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम ने भुवनेश्वर में एफआईएच पुरुष विश्व कप 2018 के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई थी।

कोरोना महामारी के कारण शेड्यूल के बाधित होने से पहले टीम ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2020 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। मनप्रीत का यह तीसरा ओलंपिक होगा। उनके नेतृत्व में टीम ने अपनी विश्व रैंकिंग में भी सुधार किया है। फिलहाल वह चौथे नंबर पर है।

वहीं बीरेंद्र और मनप्रीत एक अनुभवी डिफेंडर हैं। बीरेंद्र 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों का भी हिस्सा थे, लेकिन 2016 में घुटने की एक बड़ी सर्जरी के कारण वह रियो ओलंपिक में खेलने से चूक गए थे, लेकिन चोट के कारण थोड़े समय के ब्रेक के बाद टीम में वापसी के बाद से बीरेंद्र ने अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम में अपनी भूमिका में द्रढ़ रहे हैं।

मनप्रीत की बात करें तो 2015 में सीनियर भारतीय टीम में पदार्पण के बाद से वह ड्रैगफ्लिकर और डिफेंडर के रूप में अपनी भूमिका में निखरे हैं। 2019 में कप्तान मनप्रीत की गैर मौजूदगी में हरमनप्रीत ने टोक्यो में एफआईएच ओलंपिक टेस्ट इवेंट में भारतीय टीम को जीत दिलाई थी।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT