Mahendra Singh Dhoni And BCB
(क्या BCB की मांग पर होगी धोनी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी)
Mahendra Singh Dhoni And BCB (क्या BCB की मांग पर होगी धोनी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी)  Social Media
खेल

क्या BCB की मांग पर होगी धोनी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी

Author : Ankit Dubey

राज एक्सप्रेस। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से आग्रह किया है कि, महेंद्र सिंह धोनी को अगले साल मार्च में होने वाले एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच खेली जाने वाली 2 मैच की T20 सीरीज के एशिया एकादश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दे दी जाए। बीसीबी ने बीसीसीआई से एशिया एकादश में अन्य खिलाड़ियों को शामिल करने का भी मन बना लिया है। उन्होंने कुल भारतीय टीम से 7 खिलाड़ियों की मांग की है। यह T20 सीरीज 18 मार्च और 21 मार्च 2020 में खेली जाएगी।

7 भारतीय खिलाड़ियों को किया आमंत्रित

बीसीबी ने विश्व इलेवन के खिलाफ एशिया इलेवन की टीम में शामिल होने के लिए भारत के 7 बड़े खिलाड़ियों का नाम आमंत्रित किया है। इस सूची में सबसे बड़े नाम एम एस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा का नाम भी शामिल हैं।

BCB के अध्यक्ष ने किया ऐलान

BCB के अध्यक्ष नजमुद्दीन चौधरी ने कहा कि, हां बांग्लादेश में दो T20 इंटरनेशनल की श्रृंखला खेली जानी है, जिसमें एशिया XI और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड XI के बीच मैच खेला जाएगा, इस बारे में हमने बीसीसीआई और बाकी क्रिकेट बोर्ड से बात की है और अनुमति मांगी है कि, अपने खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए उपलब्ध कराएं।

इस मैच में हो सकती है धोनी की वापसी

विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं और हाल ही में अपने गृह नगर रांची में जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में अभ्यास करते हुए दिखे थे। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास की अटकलें भी जोरों पर हैं, लेकिन अगर बीसीसीआई अनुमति देता है तो एमएस धोनी इस बार फिर से एशिया एकादश के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अगुवाई करते दिखेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार 2007 में अफ्रीका एकादश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में एशिया एकादश की कप्तानी की थी। जिसमें उन्होंने एशिया एकादश को 3-0 से जीत दिलाई थी और उन्होंने खुद 97 गेंदों में 139 रन की शानदार पारी खेली थी।

महेंद्र सिंह धोनी अपने सन्यास को लेकर अभी तक कुछ नहीं बोले हैं, दर्शक लंबे समय से उनको क्रिकेट मैदान पर देखने के लिए उत्साहित है।

अब देखना यह है कि BCCI अगर इस बात की अनुमति देता है तो जल्दी क्रिकेट प्रशंसक महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर उतरते जल्द ही देख सकेंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT