लड़ाकू विमान राफेल को लेकर धोनी है काफी खुश
लड़ाकू विमान राफेल को लेकर धोनी है काफी खुश Social Media
खेल

लड़ाकू विमान राफेल को लेकर धोनी हैं काफी खुश, सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

Author : Ankit Dubey

राज एक्सप्रेस। भारतीय वायुसेना में गुरुवार को औपचारिक रूप से पांचों राफेल लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया। इसे लेकर महेंद्र सिंह धोनी भी काफी खुश हैं। आज के इस ऐतिहासिक दिन ना केवल लड़ाकू विमान राफेल की औपचारिक एंट्री हुई है, बल्कि दुनिया में वायुसेना की ताकत का परचम लहराया है। इस मौके पर अंबाला एयरबेस पर राफेल के इंडक्शन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद रही। इस खास मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बधाई दी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने दी यह प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा कि, वायु सेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में राफेल के शामिल होने पर बधाई। हम उम्मीद करते हैं कि राफेल मिराज-2000 को पीछे छोड़ देगा, लेकिन सुखोई मेरा अब भी पसंदीदा है। और अब जवानों को डॉगफाइट के लिए एक और नया लक्ष्य मिल गया है।

धोनी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा की, जंग में खुद को साबित कर चुके दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 4.5 जनरेशन के लड़ाकू विमानों के शामिल होने के साथ ही इन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर पायलट भी मिल गए हैं। हमारे काबिल पायलटों के हाथों और भारतीय वायु सेना के अलग-अलग विमानों के बीच इस विमान की ताकत और ज्यादा बढ़ेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर मानद उपाधि रखने वाले क्रिकेटर हैं, इसके अलावा वह 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक हासिल कर चुके हैं, धोनी इसके लिए कई बार अभ्यास सत्र में भी जा चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT