रोहित वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने
रोहित वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने Syed Dabeer Hussain - RE
खेल

वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचे रोहित, जानिए शीर्ष 10 खिलाड़ियों के नाम

Priyank Vyas

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों पर 101 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के भी लगाए। इसी के साथ रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया है। अब रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर पहुँच गए हैं। तो चलिए जानते हैं वनडे मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों के बारे में।

शाहिद अफरीदी :

इस सूची में पहले स्थान पर है पाकिस्तान के पूर्व ऑल-राउंडर शाहिद अफरीदी। उन्होंने 398 वनडे मैचों में कुल 351 छक्के लगाए हैं।

शाहिद अफरीदी

क्रिस गेल :

वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल ने 301 वनडे मैचों में कुल 331 छक्के लगाए हैं।

क्रिस गेल

रोहित शर्मा :

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब तक 241 वनडे मैचों में 273 छक्के जमा चुके हैं और वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा

सनथ जयसूर्या :

श्रीलंका के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अपने 445 वनडे मैचों के करियर में कुल 270 छक्के लगाए हैं।

सनथ जयसूर्या

महेंद्र सिंह धोनी :

इस सूची में पांचवें नम्बर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। धोनी ने 350 वनडे मैचों में 229 छक्के लगाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

इयोन मोर्गन :

अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने 248 वनडे मैचों में 220 छक्के लगाए हैं।

इयोन मोर्गन

एबी डिविलियर्स :

मिस्टर 360 डिग्री साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 228 वनडे मैचों में 204 छक्के लगाए हैं और वह वनडे मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में सातवें स्थान पर हैं।

एबी डिविलियर्स

ब्रेंडन मैकुलम :

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रहे ब्रेंडन मैकुलम इस सूची में आठवें नम्बर पर आते है। उन्होंने अपने करियर में कुल 200 छक्के लगाए हैं।

ब्रेंडन मैकुलम

सचिन तेंदुलकर :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कुल 463 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 195 छक्के जमाए हैं।

सचिन तेंदुलकर

सौरव गांगुली :

इस सूची में दसवें नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम आता है। दादा के नाम से मशहूर गांगुली ने अपने 311 वनडे मैचों के करियर में कुल 190 छक्के लगाए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT