खेल जगत ने सभी ने वीर जवानों को किया सलाम, वीरू बोले सुधर जाए चीन
खेल जगत ने सभी ने वीर जवानों को किया सलाम, वीरू बोले सुधर जाए चीन Social Media
खेल

खेल जगत ने सभी वीर जवानों को किया सलाम, वीरू बोले सुधर जाए चीन

Ankit Dubey

राज एक्सप्रेस। भारत और चीन के सैनिकों के बीच कल जमकर जंग हुई। चीनी सेना ने भारतीय सेना पर पीठ पीछे वार किया था। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। 70 के दशक के बाद पहली बार गलवान घाटी पर भारतीय जवानों की शहादत हुई है। यह लड़ाई लद्दाख की गलवान घाटी में हुए, जहां भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गहरी झड़प हुई। जिसमें भारत और चीन के सैनिकों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसे लेकर खेल जगत भी काफी दुखी है, खेल जगत से कई खिलाड़ियों ने वीर जवानों को सलाम किया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने वीरों को सलाम किया, इसके साथ ही यह नसीहत भी दी कि चीन सुधर जाए।

शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग सहित कई खिलाड़ियों ने भारत के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली ने लिखा कि उन जवानों को सलाम और सम्मान, जिन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए गलवान घाटी में अपने प्राणों की आहुति दे दी। सैनिक से ज्यादा निस्वार्थ और बहादुर कोई नहीं होता। शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना, आशा है कि वह इस कठिन समय में हमारी प्रार्थनाओं के माध्यम से शांति पाएंगे।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा सुधर जाए चीन

वीरेंद्र सहवाग में सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि कर्नल संतोष बाबू के प्रति हार्दिक संवेदना, जिन्होंने गलवान घाटी में सर्वोच्च बलिदान दिया है, ऐसे समय जब दुनिया गंभीर महामारी से जूझ रही है। उम्मीद करता हूं कि सुधर जाए चीन।

खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT