Iran और Italy में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया
Iran और Italy में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया Sudha Choubey - RE
दुनिया

Coronavirus: Iran और Italy में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। महामारी की तरह दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप को सभी झेल रहे हैं। कोरोना की वजह ईरान और इटली में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है। ईरान से 234 भारतीयों को वापस लाया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि, भारत ने अब तक मालदीव, अमेरिका, मैडागास्कर, ईरान और चीन सहित विभिन्न देशों से करीब 1,265 लोगों को निकाला है।

विदेश मंत्री ने दी जानकारी :

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविववार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, इन भारतीयों में 131 छात्र और 103 श्रद्धालु हैं। जयशंकर ने ट्वीट किया, 'ईरान में फंसे 234 भारतीय भारत पहुंच गए हैं जिनमें 131 छात्र और 103 श्रद्धालु हैं। उन्होंने कहा, 'राजदूत धामू गद्दाम और ईरान में भारतीय टीम के प्रयासों के लिए उनका शुक्रिया। ईरानी अधिकारियों का शुक्रिया।"

मंगलवार को भारत आया 58 यात्रियों का पहला जत्था :

शुक्रवार को 44 यात्रियों का एक जत्था ईरान से भारत वापस लाया गया था। ईरान से 58 यात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को भारत आया था। ईरान में शनिवार को इस खतरनाक वायरस से लगभग 100 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही वहां का आंकड़ा 700 के करीब पहुंच गया है। देश में लगभग 13 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हैं। पश्चिम एशिया में ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

स्कूल परीक्षाओं को किया गया स्थगित :

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कर्नाटक के शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने ऐहतियातन 31 मार्च तक 7वीं, 8वीं और 9वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्देश दिया है।

भारत में कोरोना वायरस के 93 मामले :

भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। वहीं इस बीमारी से देश में अब तक कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्या 5 हजार पार कर गई है।

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शनिवार को बढ़कर 150,000 से अधिक हो गई। इटली में अकेले शनिवार को कोविड-19 (COVIDS-19) संक्रमण के 3,497 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे वैश्विक आंकड़ा 151,797 पहुंच गया। इस संक्रमण से अब तक 137 देशों में 5,764 मौतें हुई हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT