Earthquake tremors at alaska Coast
Earthquake tremors at alaska Coast  Social Media
दुनिया

अलास्का के तट पर महसूस हुए जोरदार भूकंप के झटके, जारी हुई सुनामी की चेतावनी

Author : Kavita Singh Rathore

अलास्का। जहां, पूरी दुनिया कोरोना का दंश झेल रही है। वहीं, प्राकृतिक आपदाओं का कहर भी लगातार जारी है। कभी भारत इसका शिकार होता है तो कभी कोई और देश। कई देश कोरोना के साथ ही भूंकप के झटकों का भी सामना कर रहे हैं। हाल ही में भारत के कई राज्यों से आए दिन भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों की मुश्किलें व डर और अधिक बढ़ रहा था। वहीं, बीते रोज अलास्का के तट से भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है।

भूकंप की तीव्रता :

बताते चलें, बीते रोज यानि सोमवार को अलास्का के तट पर तेज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके इतने तेज थे कि, इसके बाद कुछ जगहों पर 2 फीट तक ऊंचीं सुनामी लहरें उठीं। जिससे तेज सुनामी आने की आशंका जताई जा रही थी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गयी। इसके अलावा भूकंप का केंद्र जमीन से 41 किलोमीटर नीचे और शहर से 94 किलोमीटर दूर था। यहां की मौसम विज्ञान एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह भूकंप के झटके अलास्का के तट पर करीब पांच बजे महसूस किये गए हैं। विभाग के अनुसार, भूकंप के यह झटके काफी तेज ही माने जाएंगे।

सुनामी की चेतावनी जारी :

अलास्का के तट पर सोमवार को आये भूकंप से चारों तरफ हड़कंप मच गया। मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता को देखते हुए भूकंप के बाद सुनामी आने की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा 2 फीट तक ऊंचीं सुनामी लहरें उठने से कई जगहों पर डर का माहौल है। जारी की गई चेतावनी केनेडी एंट्रेंस से लेकर यूनिमैक के पास तक के लिए है। इस बारे में सम्पूर्ण जानकारी नैशनल ओशिऐनिक ऐंड अटमॉस्फीरिक ऐडमिनिस्ट्रेशन ने मुहैया कराई हैं। हालांकि, फिलहाल अभी तक आए इन भूकंप के झटकों से किसी को किसी प्रकार का कोई नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT