New York Storm Ida: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली बार लगा आपातकाल
New York Storm Ida: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली बार लगा आपातकाल Social Media
दुनिया

New York Storm Ida: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली बार लगा आपातकाल

Author : Priyanka Sahu

New York Storm Ida: महामारी कोरोना वायरस के दस्‍तक के बाद से अमेरिका कुछ न कुछ संकट का सामना कर ही रहा है। अब अमेरिका के न्यूयार्क शहर में इडा तूफान (Ida Storm) की आफत मची हुई है और इडा तूफान के कारण हालात यह है कि, बाढ़ के पानी से वाहन डूब गए और घरों में पानी भरा हुआ है एवं कई लोगों की जान जा चुकी है। इस तूफान का सबसे अधिक असर न्यूयॉर्क में देखने को मिला है, जिसके चलते यहां आपातकाल लगाना पड़ा। न्यूयॉर्क के इतिहास में पहली बार आपातकाल लगा है।

तूफान इडा के कारण 41 लोगों की मौत :

बताया जा रहा है कि, न्यूयार्क में आए तूफान इडा के कारण भारी बारिश हुई है और शहर में भारी बारिश के कारण भयंकर बाढ़ के हालात बन चुके हैं, अभी तक तक कम से कम 41 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इसी के मद्देनजर बुधवार की देर रात न्यूयॉर्क शहर और प्रांत के बाकी हिस्सों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई। गवर्नर कैथी होचुल ने भी न्यूयॉर्क प्रांत के लिए स्टेट इमर्जेंसी की स्थिति घोषित की।

हम आज रात शहर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, भयंकर बाढ़ और सड़कों पर खतरनाक परिस्थितियों के साथ एक ऐतिहासिक मौसम की घटना का सामना कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो

इस दौरान न्यूयार्क सिटी के मेयर बिल डी ब्लासियो ने लोगों से अपील की कि, वे सुरक्षित स्थानों पर रहें अभी सड़क पर न निकलें।

न्यूयार्क में तूफान के कारण हालात भयावह :

न्यूयार्क में तूफान के कारण भयावह हालात हैं। शहर के अधिकांश सबवे सर्विस भारी बाढ़ के कारण बंद हो गई।

  • न्यूजर्सी में नीवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट भी निरस्त कर दी गई।

  • न्यूजर्सी ट्रांजिट ने सभी रेल सेवाएं बंद कर दीं।

  • मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने सभी सेवाओं को निलंबित कर दिया।

  • एमटीएस बस रूट पूरी तरह ठप हो गया है।

  • सड़कों पर कारें डूब गई हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT