अफ्रीका : मिस्र की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग से 20 को गवानी पड़ी जान
अफ्रीका : मिस्र की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग से 20 को गवानी पड़ी जान  Social Media
दुनिया

अफ्रीका : मिस्र की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग से 20 को गवानी पड़ी जान

Author : Kavita Singh Rathore

अफ्रीका। चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना आतंक मचा रखा है। इसी दौरान अलग-अलग देशों में प्राकृतिक आपदाओं का दौर भी जारी है। हालांकि, कई देशों में कोरोना का वेक्सीनेशन जारी है। साथ ही कई देशों में कोरोना के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है, लेकिन सामने आ रही दुर्घटनाओं पर कोई लगाम नहीं लगी है। आज ही अफ्रीका के मिस्र देश में एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से तहलका मच गया। इस दुर्घटना में 20 लोगों की जान चली गई।

कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग :

दरअसल, आज अफ्रीकी देश मिस्र की राजधानी काहिरा के पास ओबाैर में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। फिलहाल इस आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन इस भीषण आग के चलते 20 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। जबकि, 24 लोगों के आग में बुरी तरह जुलस कर घायल होने की पुष्टि हुई है। आग की जानकारी तुरंत ही फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। साथ वालों की पहचान कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकि के घायल लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है।

घटनास्थल पर पहुंचे आग बुझाने वाले 15 वाहन :

खबरों की मानें तो, इस हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने वाले 15 वाहनाें के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह आग चार मंजिला संयंत्र में लगी थी। साथ ही इसमें काफी लोग फंसे हुए थे। आग काफी भीषण होने के कारण कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचने का कार्य शुरू किया गया। लोगों का कहना है कि, यह आग गुरुवार की रात लगी थी।

गौरतलब है कि, इस दुर्घटना में इतने लोगों की जान का नुकसान तो हुआ है है साथ में ही फैक्ट्री का काफी हिस्सा जलने से जान के साथ, माल का भी नुकसान हुआ है। बता दें, काहिरा में पिछले महीने भी एक 13 मंजिला इमारत में आग लगने की खबर सामने आई थी। जिसे बुझाने में पूरे 24 घंटे का समय लगा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT