इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटकों से भारी तबाही
इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटकों से भारी तबाही Social Media
दुनिया

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटकों से भारी तबाही, अब तक 44 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

Sudha Choubey

जकार्ता, विदेश। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता (Jakarta) से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, जकार्ता में भूकंप के झटकों से भारी तबाही हुई है। यहां आज सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि, अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 300 से ज्यादा घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में आज सोमवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इस दौरान 44 लोगों की मौत हो गई, वहीं 300 से ज्यादा घायल हो गए।रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 थी। भूकंप का सबसे ज्यादा असर देश के पश्चिमी जावा प्रांत के सियांजुर में देखा गया।सियांजुर राजधानी जकार्ता से 75 किलोमीटर दूर है।

मौसम और भूभौतिकी एजेंसी ने कही यह बात:

मौसम और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने इस बारे में कहा कि, "आज सोमवार को भूकंप राजधानी जकार्ता से लगभग 75 किमी दक्षिण-पूर्व में सियानजुर में जमीन पर आया और 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर, सुनामी की कोई संभावना नहीं थी।"

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने एक बयान में कहा कि, "क्षेत्र में कई घर और एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया है, अधिकारियों ने नुकसान की पूरी सीमा का आकलन करना जारी रखा है।"

बताते चलें कि, इससे पहले बीते दिन शुक्रवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 थी।

बता दें, इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं। साल 2018 में भूकंप के कारण इंडोनेशिया में भारी तबाही देखी गई थी। 28 सितंबर 2018 को देश में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT