Japan Fukui Earthquake
Japan Fukui Earthquake  Social Media
दुनिया

जापान: फुकुई प्रांत में भूकंप के तेज झटकों से थर्राई धरती

Author : Kavita Singh Rathore

जापान। जहां, पूरी दुनिया कोरोना का दंश झेल रही है। वहीं, कुछ देश कोरोना के साथ ही भूंकप के झटकों का भी सामना कर रहे हैं। हाल ही में भारत के कई राज्यों से आए दिन भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों की मुश्किलें व डर और अधिक बढ़ रहा था। वहीं, बीते रोज जापान के फुकुई प्रांत से भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई हैं। इन भूकंप के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप की तीव्रता :

बताते चलें, बीते रोज जापान के फुकुई प्रांत से भी तेज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी। इसके अलावा भूकंप का केंद्र 36.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 136.2 डिग्री पूर्वी देशांतर में पाया गया और भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर में स्थित थी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह भूकंप के झटके जापान के फुकुई प्रांत के भी रिहोकु जिले में महसूस किये गए है। विभाग के अनुसार, भूकंप के यह झटके थोड़े तेज ही माने जाएंगे।

कोरोना के आतंक के बीच भूकंप :

बताते चलें, दुनियाभर के कई देशों में कोरोना का आतंक बहुत तेजी से फैल रहा है ऐसे में भूकंप के झटके इन देशों के लोगों की परेशानी की वजह बन रहा हैं। कल ही भारत के महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई से 91 किमी उत्तर में 10 किमी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और कल ही सुबह 9 बजे जापान के फुकुई प्रांत के रिहोकु जिले में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें यह रिहोकु जिला जापान के सबसे बड़े द्वीप होंशू के पश्चिम तट पर स्थित है। हालांकि, यहां, भूकंप के झटको को मद्देनजर रखते हुए भी फिलहाल सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT