#Lebanon
#Lebanon Twitter
दुनिया

लेबनान: बेरूत में जोरदार हुए धमाकों से 10 की मौत 100 से ज्यादा घायल

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। साल 2020 भारत सहित पूरी दुनिया के लिए ही बुरा साबित हो रहा है। साल की शुरुआत से ही एक-एक करके बुरी खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना की जंग लड़ रही है। कोरोना से अब तक पूरी दुनियाभर में लाखों लोगो की जान जा चुकी है। वहीं, अब मंगलवार को अचानक लेबनान की राजधानी बेरूत से भी दो जोरदार धमाके होने जैसी बुरी खबर सामने आई है। जिसमें अब तक 10 लोगों के मरने और 100 से भी ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

कैसे हुए धमाके :

लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए ये धमाके कैसे हुए इस बारे में तो कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है परंतु खबरों की मानें तो, इन जोरदार धमाकों के होते ही आसमान में ऊपर की तरफ लाल धुआँ उड़ता नजर आया। जो बहुत तेजी से चारों तरफ फैलना शुरू हो गया। इस धुएं से पूरे शहर की कई बिल्डिंगस को नुकसान भी पहुंचा है।

कुल दो धमाके :

बताते चलें, बेरूत में दो धमाके हुए हो कि, अलग अलग स्थान पर हुए है इनमे से एक धमाका एक पोर्ट इलाके में हुआ है और दूसरा एक शहर के अंदर हुआ है। खबरों के अनुसार यह धमाके इतने तेज हुए है कि, इससे लगभग पूरे शहर की बिल्डिंग्स प्रभावित हुई हैं। कई बिल्डिंग्स के कांच टूटने की खबर सामने आई तो किसी बिल्डिंग से लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस प्रकार इन दोनों धमाकों से 100 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए है।

15 मिनट के अंतराल पर हुए धमाके :

लेबनान सिक्यॉरिटी और मेडिकल सर्विसेज के अनुसार, यह धमाके एक के बाद एक करके 15 मिनट के अंतराल पर हुए। जिससे पूरे शहर में लाल धुआं फैल रहा है। इन धमाकों के अलग अलग वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। जिनमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि, ये धमाके कितने भयानक थे। फिलहाल इन धमाकों में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाने का कार्य जारी है। पूरे शहर हाल बेहाल सा हो गया है। शहर में जगह-जगह कांच टूटे पड़े हैं। यहां-वहां घायल लोग परेशान होते नजर आ रहे हैं। पूरे शहर का मंजर बहुत ही दर्दनाक है।

स्वास्थ्य मंत्री का कहना :

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री कहना हैं कि, "बेरूत में विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए और 2,500 से अधिक घायल हो गए। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि, सभी अस्पताल भरे हुए हैं। मलबे के नीचे दबे कई लोगों के हताहत और घायल होने की आशंका है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT