Nobel Prize 2020: इस बार नोबेल शांति पुरस्कार का सम्‍मान WFP संस्था को मिला
Nobel Prize 2020: इस बार नोबेल शांति पुरस्कार का सम्‍मान WFP संस्था को मिला Social Media
दुनिया

Nobel Prize 2020: इस बार नोबेल शांति पुरस्कार का सम्‍मान WFP संस्था को मिला

Author : Priyanka Sahu

Nobel Peace Prize 2020: देश-विदेश के ऐसे विशेष व्‍यक्तियों को किसी अच्‍छे कार्यों की वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार से सम्‍मानित किया जाता है। इसी कड़ी में आज 9 अक्‍टूबर को वर्ष 2020 में नोबेल शांति पुरस्कार किसे मिलेगा, इसकी घोषणा कर दी गई है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं।

नोबेल शांति पुरस्कार 2020 का विजेता :

दरअसल, वर्ष 2020 में नोबेल शांति पुरस्कार का सम्‍मान इस बार किसी व्यक्ति को नहीं, नहीं बल्कि एक संस्था को मिला है। ये सम्मान वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) संगठन को दिया गया है। इस संस्‍था ने कोरोना वायरस संकट, सैन्य संकट और अन्य मुश्किल वक्त के बीच दुनिया में बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों एवं भूखों को को खाना खिलाने और जहां पर सबसे अधिक तनाव की स्थिति हैए ऐसी जगह पर मदद पहुंचाई है। इसी के लिए ये सम्मान वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को दिया गया है।

नोबेल पुरस्कार समिति ने किया अवॉर्ड का ऐलान :

नोबेल पुरस्कार समिति ने अवॉर्ड का ऐलान करते हुए कहा कि, "वर्ल्ड फूड प्रोग्राम जिस तरह से भूख के खिलाफ एक बड़ी जंग लड़ रहा है, उससे वह इसका हकदार है। समिति ने संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में शांति और युद्ध के हथियार के रूप में भूख के उपयोग को रोकने के लिए किए गए प्रयासों पर WFP की सराहना की।"

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम दुनिया के सबसे बड़ी संस्था :

नोबेल कमेटी द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम दुनिया के सबसे बड़ी संस्था है जो कि खाने की मदद देती है। साल 2019 में WFP ने 88 देशों के 100 मिलियन लोगों को खाना मुहैया कराया। साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने सभी को खाना खिलाने के लिए एक नया मिशन माना था। आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में करीब 135 मिलियन लोग भूख के दुख से गुजरे जिनके पीछे युद्ध और सैन्य संकट जैसे कारण हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT