बताया Mummy को अपनी "आध्यात्मिक प्रेमिका"
बताया Mummy को अपनी "आध्यात्मिक प्रेमिका" Social Media
दुनिया

खबर कुछ हटके: पेरू के शख्स ने बताया Mummy को अपनी "आध्यात्मिक प्रेमिका", पुलिस ने लिया हिरासत में

Akash Dewani

राज एक्सप्रेस। दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप देश पेरू में पुलिस ने एक व्यक्ति से एक ममीकृत लाश बरामद की है जिसने दावा किया है कि यह उसकी "आध्यात्मिक प्रेमिका" थी। ममी तब मिली जब पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाशी ली क्योंकि वह एक पुरातात्विक स्थल पर शराब के नशे में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह ममी करीब 800 साल पुरानी है जिसे पिछले साल अक्टूबर माह में पेरू के पुरातत्व विभाग ने खोज निकाला था। डिलीवरी ड्राइवर जूलियो सीजर बरमेजो ने ममी को अपने कमरे में रखा और उसे अपनी "आध्यात्मिक प्रेमिका" मान लिया था और वह इस ममी को अपने दोस्तों को दिखाने के लिए फूड डिलीवरी बैग डाल दिया था।

संस्कृति मंत्रालय ने जांच कर बताया ममी है मर्द की

पेरू के संस्कृति मंत्रालय द्वारा कुछ तस्वीरें जारी की गई है जिसमे एएफपी द्वारा एक्सेस की गई तस्वीरों में लाल रंग के बैग में पड़ी ममी दिख रही है। इस लाल रंग के बैग का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन वितरण के लिए किया जाता है। बैग पेरू के एक लोकप्रिय टेकआउट कंपनी ’पेडिडोस या’ का मालूम हुआ है जिसे उस कम्पनी के लोगो से पहचाना गया था। पेरू की संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि यह ममीकृत का कंकाल वयस्क पुरुष व्यक्ति का है ना कि किसी महिला का। मंत्रालय ने बताया कि इस ममी को पेरू के एंडीज में एक क्षेत्र और राजधानी लीमा से लगभग 1,300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में ट्रैक किया था। यह ममी अनुमानित 600 से 800 वर्ष पुरानी है।

डिलीवरी ड्राइवर का बयान

आरोपी डिलीवरी ड्राइवर जूलियस ने अपने बयान में कहा था कि "यह मेरे साथ मेरे बेडरूम में सोती है। वहां मेरा बिस्तर है, टीवी सेट है और उसके बगल में यह कंकाल जिसका नाम जुआनिता है रहती है। मैं इसका ख्याल रखता हूं। यह ऐसा है कि मैं अपनी आध्यात्मिक प्रेमिका के साथ रह रहा हु।" उसने आगे बताया की उसके पिता लगभग तीन दशक पहले यह ममी घर ले आए थे। पेरू के संस्कृति मंत्रालय ने अब "इस विरासत की रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से" ममीकृत लाश को अपने कब्जे में ले लिया है और पुलिस ने कहा है कि जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती तब तक जूलियस पुलिस के हिरासत में रहेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT