अफगानिस्‍तान के काबुल में अगवा किए गए भारतीय लोगों को तालिबान ने किया रिहा
अफगानिस्‍तान के काबुल में अगवा किए गए भारतीय लोगों को तालिबान ने किया रिहा Social Media
दुनिया

अफगानिस्‍तान के काबुल में अगवा किए गए भारतीय लोगों को तालिबान ने किया रिहा

Author : Priyanka Sahu

अफगानिस्‍तान। अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान के कब्जे बाद हालात बेहद खराब है। इस देश की सत्ता पर तालिबान के आते ही क्रूरता का दौर जारी, जिससे लोग देश छोड़ने की पुरजोर कोशिशों में हैं, इस दौरान अफगानिस्तान में भारत देश के भी कई लोग फंसे हुए हैं। हालांकि, भारत द्वारा वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने की कोशिश की जा रही है। इस बीच यह खबर सामने आई कि, अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में तालिबानी अपहरणकर्ताओं ने करीब 150 लोगों को अगवा कर लिया था, जिन्हें अब रिहा कर दिया गया है।

अगवा किए गए सभी भारतीय वापस लौट रहे एयरपोर्ट :

कहा जा रहा है कि, काबुल में एयरपोर्ट के पास से जिन भारतीय को अगवा किया गया था, उन सभी भारतीय को अब वापस एयरपोर्ट भेज दिया गया है। इस दौरान अगवा किए गए लोगों की आतंकी संगठन तालिबान द्वारा भारतीयों के पासपोर्ट की जांच के बाद रिहा कर दिया। बताया जा रहा है कि, तालिबान दस्तावेज की जांच करने के लिए इन लोगों को अपने साथ ले गया था। जांच पूरी होने के बाद सभी लोगों को हवाई अड्डे के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है। भारत सरकार ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। तो वहीं, तालिबान ने अफगान मीडिया से बातचीत में भारतीयों के अपहरण की बात से इनकार किया है।

अपहरण किए गए ज्‍यादातर लोग भारतीय थे :

दरअसल अफगानी मीडिया के मुताबिक, तालिबानी अपहरणकर्ताओं ने करीब 150 लोगों को पकड़ लिया था और एयरपोर्ट के पास में ही स्थित गैराज में ले गए थे। उनसे कहा गया था कि, सभी लोगों को काबुल एयरपोर्ट पर फिर से ले जाया जाएगा। अपहरण किए गए ज्‍यादातर लोग भारतीय थे, लेकिन उनके साथ अफगान नागरिक और अफगानिस्‍तान में रहने वाले सिख भी शामिल हैं। भारतीयों को पीटे जाने की भी खबर है। तो वहीं, भारत सरकार के सूत्रों का कहना है कि काबुल में सभी भारतीय सुरक्षित हैं। उन्हें जांच के बाद खाना खिलाकर हवाई अड्डे रवाना कर दिया गया है।

एक सूत्र ने अफगानिस्‍तान के स्‍थानीय मीडिया काबुल नाउ को बताया कि, "वह पत्‍नी और कुछ अन्‍य लोगों के साथ किसी तरह से बच सका। वे सभी 8 मिनी वैन में बैठे थे और उस समय सुबह के एक बज रहे थे। ये लोग काबुल एयरपोर्ट के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे घुस नहीं पाए।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT