यूरोपीय संघ दोहरे मानकों का उपयोग करता है : रूस
यूरोपीय संघ दोहरे मानकों का उपयोग करता है : रूस Social Media
दुनिया

यूरोपीय संघ दोहरे मानकों का उपयोग करता है : रूस

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। यूरोपीय संघ (ईयू) रूस के प्रतिनिधि ने बुधवार को कहा कि बेलारूस में रेयानेयर घटना का आकलन करते समय ईयू दोहरे मानदंडों का उपयोग करता है। ब्लॉक के रूस के स्थायी प्रतिनिधि व्लादिमीर चिझोव ने बुधवार को इस मामले पर यूरोपीय संघ के नेताओं के बयान को भी अतार्किक बताया। श्री चिझोव ने यह बयान करते समय यूरोपीय संघ के नेताओं के बयान को अतार्किक बताया। रूस 24 की ओर से जारी बयान में उनके हवाले से कहा गया,'' यूरोपीय संघ ने एक बार फिर दोहरे मानकों की नीति का पालन किया, इस बार उसने अपने आंकलन के क्रम में तर्क की भावना को पूरी तरह से नकार दिया।

घटना पर चर्चा करने के बाद यूरोपीय संघ के नेताओं ने मिन्स्क में विमान की 'जबरन लैंडिंग' की निंदा की और नेक्सटा टेलीग्राम चैनल के सह-संस्थापक रोमन प्रोतासेविच और सोफिया सपेगा को रिहा करने का आवाह्न किया, जो उनके साथ यात्रा कर रहे थे। श्री चिझोव ने कहा,'' यूरोपीय संघ ने एक बार फिर दोहरे मानकों की नीति का पालन किया, इस बार उसने अपने आंकलन के क्रम में तर्क की भावना को पूरी तरह से नजरअंदाज किया।"

पुतिन-बाइडेन वार्ता से किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं : रूस

यूरोपीय संघ में रूस के स्थायी प्रतिनिधि व्लादिमीर चिझोव ने बुधवार को विश्वास व्यक्त किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की आगामी बैठक से कोई चमत्कार नहीं होगा। दोनों राष्ट्रपतियों की 16 जून को जिनेवा में आमने-सामने बातचीत करने की योजना है। श्री चिझोव के हवाले से कहा गया,'' बेशक (यूरोप में) इसका बेसब्री से इंतजार है। कुछ लोग आशंका के साथ इसकी प्रतीक्षा करते हैं, अन्य आशा के साथ लेकिन हमें किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। हालांकि, अगर शिखर बैठक कुछ सकारात्मक परिणाम लाती है, तो यह काम कर सकती है, रूस और यूरोप के बीच संबंधों में एक निश्चित स्थिरता आयेगी। "

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT