दुनिया की 5 सबसे गर्म जगह, कुछ ही घंटों में हो सकती मौत

Kavita Singh Rathore

खतरनाक गर्म जगह में कैलीफोर्निया की डेथ वैली बड़ी मशहूर है, यहां 1913 में 56.7 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड हुआ था। हालांकि, फिलहाल यहां टेंपरेचर 40 डिग्री से ज्यादा बना रहता है।

गर्म जगहों में खतरनाक सहारा रेगिस्तान अफ्रिका में स्थित है। यहां 42 डिग्री से ज्यादा टेंपरेचर हमेशा बना रहता है। बताया जाता है कि यहां बारिश बेहद ना के बराबर होती है और यहां का अधिकतम तापमान 58 डिग्री तक चला जाता है। यह दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान माना जाता है।

भीषण गर्मी के मामले में चीन भी पीछे नहीं। यहां फ्लेमिंग माउंटेन नामक जगह पर भीषण गर्मी पड़ती है। यहां तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाता साल 2008 में यहां तापमान करीब 66. 8 डिग्री पहुंच गया था।

दुनिया में तपती गर्मी के लिए लीबिया भी बड़ा मशहूर है, यहां भी जान लेने वाली गर्मी पड़ती है। 1922 में अधिकतम तापमान 58 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था।

अमेरिका के सोनोरन रेगिस्तान में भीषण गर्मी का प्रकोप है। बताया जाता है कि यहां जानलेवा गर्मी और खतरनाक कैक्टस के पौधे भी पाए जाते हैं। यहां का तापमान 46 डिग्री से ऊपर रहता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।