50 मिलियन जाने ले सकता है यह वायरस

Shreya N

ब्रिटेन की वैक्सीन टास्क फोर्स की चीफ डेम केट बिंघम ने हालिया इंटरव्यु में ‘डिजीज X’ नाम के एक वायरस के फैलने का खतरा बताया है। यह वायरस कोरोना से कई गुणा ज्यादा जानें ले सकता है। यह वायरस कोविड जैसी ही महामारी का कारण बन सकता है।

कौन सा है यह वायरस | Syed Dabeer Hussain

WHO ने 2018 में पहली बार एक अज्ञात वायरस के लिए ‘डिजीज X’ का नाम दिया था। WHO के अनुसार, यह वायरस भविष्य में कभी भी एक भयानक महामारी का कारण बन सकता है।

क्या है X का इतिहास | Syed Dabeer Hussain

‘डिजीज X’ की महामारी कोरोना से 20 गुणा ज्यादा जानलेवा साबित हो सकती है। 1918-19 के फ्लू का ज़िक्र करते हुए केट बिंघम ने X से 50 मिलियन तक जानहानी का अनुमान लगाया है। इस वायरस से मृत्यु दर इबोला जितनी तो इसका संक्रमण मीसल्स जितना हो सकता है।

कितना खतरनाक होगा X | Syed Dabeer Hussain

यूके में 25 वायरस समूहों की पहचान की है, जिसके लाखों वेरिएंट एक प्रजाती से दूसरी प्रजाती में ट्रांसफर हो सकते हैं। इन वायरस में से ही एक ‘डिजीज X’ से आज नहीं तो कल, कोई ना कोई बीमार महसूस करने लगेगा।

कब आएगा यह वायरस | Syed Dabeer Hussain

‘डिजीज X’ के लिए अभी तक कोई वैक्सीन का निर्माण नहीं हुआ है। हालांकि केट बिंघम ने बताया कि यूके के वैज्ञानिकों की टीम सभी वायरस समूहों के लिए वैक्सीन की खोज कर रही है।

डिजीज X की वैक्सीन | Syed Dabeer Hussain

केट बिंघम के अनुसार, ‘डिजीज X’ से लड़ने के लिए बड़े स्तर पर लोगों का वैक्सीनेशन करवाना पड़ेगा। कोरोना से ज्यादा संक्रामक होने के कारण, इससे जन हानि का खतरा भी ज्यादा होगा। इसलिए इस तरह की किसी भी महामारी के लिए हमें पहले से तैयार होने की आवश्यकता है।

वायरस से लड़ने के लिए रहें तैयार | Syed Dabeer Hussain

जलवायु परिवर्तन और एक बड़ी आबादी का गांवो से शहर की तरफ बसना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे भयानक महामारी के फैलने का खतरा बढ़ रहा है।

क्यों बढ़ रहा महामारी का खतरा | Syed Dabeer Hussain

निपाह वायरस के भी लक्षण जान लें

क्या है निपाह वायरस और इसके लक्षण | Zeeshan - RE