अगर पसंद है तो सीताफल तो जान लें इसे गुण भी

Kavita Singh Rathore

सीताफल खाने से अस्थमा कुछ हद तक राहत मिलती है। क्योंकि, इसमें यह फल एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुणों से भरा होता है और एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण अस्थमा के जोखिम को कम करता है।

अस्थमा में लाभकारी | Syed Dabeer Hussain - RE

सीताफल हार्ट अटैक के खतरे को टाल सकता है। क्योंकि, सीताफल में विटामिन-बी6 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है और विटामिन-बी6 का सेवन, हार्ट सम्बंधित बिमारियों को कम करने में मददगार होता है।

हार्ट अटैक का खतरा कम करे  | Syed Dabeer Hussain - RE

किसी को पाचन प्रक्रिया को सही करना हो तो उसे सीताफल का नियमित सेवन करना चाहिए। सीताफल फाइबर की पूर्ति करता है। जिससे शरीर में पाचन क्रिया में अपने आप सही हो जाती है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो वह भी सीताफल से दूर हो जाती है।

पाचन में मददगार  | Syed Dabeer Hussain - RE

सीताफल में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाने के कारण ये ब्लड ग्लूकोज के स्तर में सुधार करने में मददगार साबित होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सीताफल के गूदे की स्मूदी का सेवन करना चाहिए। वहीं, इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम मौजूद होने के कारण ये ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाने में भी सीताफल मददगार साबित होता है।

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में राहत | Syed Dabeer Hussain - RE

सीताफल में कोलेस्ट्रोल स्तर संतुलित करने का गुण पाया जाता है। क्योंकि, इसमें नियासिन नाम का विटामिन पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रोल स्तर को संतुलित कर हृदय रोग, स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचाव करता है।

कोलेस्ट्रोल कम करें  | Syed Dabeer Hussain - RE

प्रेगनेंसी के दौरान महिला को सीताफल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि, सीताफल में कई सारे पोषक तत्व, आयरन और फोलेट की मात्रा पाई जाती है। जो प्रेगनेंसी में मां को एनीमिया को रोकने और न्यूरल ट्यूब दोष से सुरक्षित ररखता हैं। हालांकि, गर्भावस्था में सीताफल खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद  | Syed Dabeer Hussain - RE

यदि आपको त्वचा में निखार और हेल्थी बाल चाहिए तो, सीताफल का सेवन करें। सीताफल में पाया जाने वाला विटामिन-सी त्वचा को सूर्य की हानिकारक पैराबैंगनी किरणों से बचाता है। इसमें जिंक, कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए लाभदायक होते हैं।

स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए  | Syed Dabeer Hussain - RE

सीताफल के बीज आंखों में संक्रमण हो सकता है। साथ ही इसके बीज गले में फंस सकते हैं। कोई गंभीर बीमारी होने पर यह नुकसान भी कर सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

सीताफल से नुकसान | Syed Dabeer Hussain - RE

कड़ी पत्ते के फायदे और नुकसान

कड़ी पत्ते के फायदे और नुकसान | Zeeshan - RE