उत्तराखंड के औली से ठंड के दिनों में आप हिमालय पर्वत का सुंदर दृश्य भी देश सकते हैं और बर्फबारी का आनंद भी ले सकते हैं। औली जाने पर आप उसके आस-पास की कई टूरिस्ट प्लेसेज़ भी घूम सकते हैं।
औली, उत्तराखंड | Zeeshan Mohd - RE
जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग ठंड में बर्फ के मज़े लेने एक बहुत बढ़िया जगह है। यहां स्नोबोर्डिंग और स्काइंग जैसी एक्टिविटी का मजा उठाया जा सकता है। अगर ठंड में ट्रिप का प्लान कर रहें है, तो इस जगह को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर रखें।
गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर | Zeeshan Mohd - RE
झीलों की नगरी उदयपूर भी सर्दियों में घूमने के लिए उत्तम स्थान है। यहां के राजमहल, इतिहास, और प्राकृतिक विरासत, उदयपुर की शान है। आपकी विंटर ट्रिप के लिए उदयपुर एक बहुत उत्तम जगह हो सकती है।
उदयपुर, राजस्थान | Zeeshan Mohd - RE
गंगटोक से हिमालय पर्वत का जो दृश्य देखने को मिलता है, वह अद्भुत होता है। यहां की वादियां, पहाड़, झीलें, आदि गंगटोक को ठंड के लिए एक उत्तम टूरिस्ट प्लेस बनाती है। यहां आप कई तरह के एडवेंचर भी कर सकते हैं।
गंगटोक, सिक्किम | Zeeshan Mohd - RE
मुन्नार को ‘दक्षिण का कश्मीर’ कहा जाता है। यहां ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, साइट सीइंग जैसी कई एक्टिविटीज की जा सकती है। आप यहां के नेशनल पार्क और वाइल्ड लाइफ सेन्चूरी के वन्यजीवों को देखने भी जा सकते हैं।
मुन्नार, केरल | Zeeshan Mohd - RE
भारत का उत्तर पूर्वी भाग भी ठंड की छुट्टियां मनाने एक बहुत सुंदर स्थान है। समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अरूणाचल प्रदेश के तवांग में प्रकृति, इतिहास, और हिमालय के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।
तवांग, अरुणाचल प्रदेश | Zeeshan Mohd - RE
ठंड के लिए मनाली और शिमला तो हर कोई अपनी बकेट लिस्ट में रखते ही हैं। यहां के पहाड़ों और प्रकृति के बीच बहुत से एडवेंचर किये जा सकते हैं। स्नोफॉल के दिनों में तो मनाली और शिमला जाना, प्रकृति का बहुत सुंदर अनुभव कराता है।
मनाली, हिमाचल प्रदेश | Zeeshan Mohd - RE
सर्दियों के दिनों में गोवा में फिल्म फेस्टिवल, क्रिसमस और न्यू इयर जैसे कई उत्सव होते हैं। इसके अलावा आप गोवा के बीच, वॉटर स्पोर्टस और यहां की प्राकृतिक वादियों का अद्भूत आनंद भी ठंड के दिनों में ले सकते हैं।
गोवा | Zeeshan Mohd - RE
यात्रा पर साथ ले जाएं खाने की यह चीज़ें
इन चीजों के साथ यात्रा होगी आसान और स्वस्थ | Syed Dabeer Hussain - RE