गर्मियों में कपड़ों का चुनाव करना काफी मुश्किल होता है, ये पोस्ट आपकी कपड़ो के चुनाव में कुछ मदद कर सकता है

Kavita Singh Rathore

गर्मियों में रंगों का ही खेल होता है। कुछ रंग गर्मी पैदा करते हैं तो कुछ ठंडक देते हैं। इसलिए काले, कत्थई जैसे कुछ डार्क कलर के कपड़े पहनने की भूल ना करें।

कपड़ो के लिए करने ध्यान से रंगों का चुनाव | Zeeshan - RE

आप कपड़ो में हल्के रंग जैसे हरा, नीला, फ्लोरल, पानी का कलर, पीला आदि का चुनाव कर सकते है। काले रंग के अपर, कुर्ते, शर्ट आदि पहनने से बचें। कोशिश करें कि पैंट, ट्राउजर, पजामा भी डार्क रंग ना पहने

चुने ये कलर | Zeeshan - RE

गर्मियों के लिहाज से सबसे श्रेष्ठ कलर सफ़ेद माना जाता हैं। आप सफेद कलर के भी कई शेड्स जैसे प्योर व्हाइट, पेल व्हाइट आदि का चुनाव कर सकते हैं। फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए हल्के रंग बेस्ट हैं।

सफेद कलर के शेड्स | Zeeshan - RE

यदि आप वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद करती हैं तो, स्किन टाइट की बजाय लूज और हल्के रंग के कपड़े पहनें। ऐसे में आपके कपडे पसीने से चिपकने पर खराब नहीं लगेंगे।

वेस्टर्न आउटफिट | Zeeshan - RE

भारतीय परिधान पसंद करने वाली महिलाएं लांग कुर्ते, शार्ट कुर्ती, बगैर दुपट्टे वाली लूज फिट कुर्ती पहन सकती हैं। इनके साथ वह लिनेन लेगिंग्स पहन सकती हैं।

भारतीय आउटफिट | Zeeshan - RE

आप गर्मी से बचने के लिए स्लीवलेस कपड़े, कॉटन के कपडे, जींस के बजाय ट्राउजर पहन सकते हैं। साथ ही धूप में गोगल्स और कैप जरूर इस्तेमाल करें।

अन्य टिप्स | Zeeshan - RE