Shreya N
भारत विश्व में सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट करने वाला देश है। साल 2022 में विश्व के कुल रियल-टाइम पेमेंट में, भारत का हिस्सा 46 प्रतिशत तक का रहा है। 2022 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 89.5 मिलियन के डिजिटल ट्रांसेक्शन हुए हैं।
भारत के बाद, ब्राज़ील सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट करने वाला देश है। साल 2022 में ब्राजील में 29.2 मिलियन डिजिटल ट्रांसेक्शन्स हुए हैं। 2022 में, ब्राज़ील में पिक्स आया, जो भारत के यूपीआई की तरह है। इसके बाद से यहां लगातार डिजिटल पेमेंट में बढ़ोतरी हुई है।
चीन भी लगातार डिजिटल पेमेंट की सहुलियतों को अपना रहा है। चीन में साल 2022 में कुल 17.6 मिलियन डिजिटल भुगतान हुए हैं। चीन में अलीपे एप (Alipay), और वीचैट पे एप (Wechat Pay) जैसे अन्य ऐप्स से डिजिटल ट्रांजेक्शन गति पकड़ रहे हैं।
डिजिटल पेमेंट के मामलों में थाईलैंड भी लगातार वृद्धि कर रहा है। साल 2022 में थाईलैंड में कुल 16.5 मिलियन डिजिटल ट्रांसेक्शन हुए है। 2017 में थाई देश ने प्रॉम्प्ट पे नाम के ऐप से डिजिटल भुगतान की शुरुआत की थी। 2023-27 तक, थाईलैंड में डिजिटल भुगतान 13.05 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं।
2022 के आंकड़ों के हिसाब से दक्षिण कोरिया, सबसे ज्यादा डिजिटल भुगतान करने वाला पांचवा देश है। 2022 में इस देश में कुल 8 मिलियन डिजिटल भुगतान हुए है। आंकड़ों के हिसाब से दक्षिण कोरिया में, कैश से ज्यादा डिजिटल भुगतान होते हैं।
यूनाइटेड किंगडम में भी डिजिटल पेमेंट में लगातार वृद्धी हो रही है। साल 2018 में पेपाल के साथ यहां डिजिटल भुगतान की शुरुआत हुई। साल 2023 से 2027 के बीच यूके के डिजिटल भुगतान 13.97 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं।
जापान टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक विकसित देश है। दुनिया के सभी देशों की तरह, जापान में भी 2020 के बाद से डिजिटल भुगतान ने गति पकड़ी। अगले 4 सालों में यह लगभग 15 फीसदी तक और बढ़ जाएगा।
इन कंपनी के सीइओ है भारतीय