यदि आप भी हैं बच्चे की हाइट न बढ़ने से है परेशान? तो अपनाएं कुछ आसान टिप्स

Kavita Singh Rathore

अगर आप भी चाहते हैं आपके बच्चे की हाइट लंबी हो तो, आपको बच्चों का बचपन से ही ध्यान रखना होगा। जिसमें आसपास का माहौल, खानपान और बच्चों की कुछ आदतों पर ध्यान देना जरूरी है। चलिए, हम बताते हैं कुछ टिप्स।

बचपन से रखना होगा बच्चे की हाइट का ध्यान | Syed Dabeer Hussain - RE

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए हेल्दी डाइट जरूरी हैं। बच्चों की डाइट में दूध, फल, डेयरी प्रोडक्ट, सब्जियों, मीट और कार्ब्स युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। इससे उनके हार्मोन्स को पोषक तत्व मिलेंगे और कैल्शियम और विटामिन डी बच्चों की हड्डी के लिए अच्छा होगा ऐसा करने से बच्चों की हाइट बढ़ने में मदद मिलेगी।

बच्चों की डाइट में सुधार | Syed Dabeer Hussain - RE

बच्चों के लिए आउटडोर गेम्स खेलना बहुत जरूरी होता है, लेकिन आजकल के बच्चे मोबाइल गेम्स खेलना ज्यादा पसंद करने लगे है। हाइट बढ़ाने के लिए शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं। इसलिए उन्हें व्यायाम और खेलकूद के लिए प्रेरित करें। इससे उनकी हाइट प्राकृतिक बढ़ेगी। शारीरिक गतिविधियों से हार्मोंस एक्टिव हो जाते हैं।

व्यायाम और खेलकूद है जरूरी | Syed Dabeer Hussain - RE

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए सही पोषण के साथ नींद का पूरा होना भी जरूरी है। जब हम नींद में होते है तो हमारे शरीर से ह्यूमेन ग्रोथ हार्मोन रिलीज होते है जो अच्छी हाइट बढ़ाने में मदद करते है। बच्चों को 7–8 घंटो की नींद लेना ही चाहिए।

भरपूर नींद | Syed Dabeer Hussain - RE

हाइट के लिए सही पोश्चर बहुत जरूरी है, अगर आप झुक कर बैठते है तो कुछ इंच लंबाई तो वैसे ही कम हो जाती है। इसलिए बच्चों को सही पॉश्चर की जानकारी दे और उनको पॉश्चर में सुधार करने को कहें।

पोश्चर रखें सही | Syed Dabeer Hussain - RE

वैसे तो सही खानापान और व्यायाम से बॉडी को विटामिन और मिनिरल्स मिल ही जाते है, लेकिन कभी-कभी सिर्फ खाने-पीने से काम नहीं चलता ऐसे में आप डॉक्टर की सालाह से बच्चों को विटामिन डी और कैल्शियम के सप्लीमेंट दे सकते है जो हाइट बढ़ाने में मदद करेंगे।

डॉक्टर की सालाह से दे सप्लीमेंट | Syed Dabeer Hussain - RE