अगर घट गईं है आपकी प्‍लेटलेट तो, बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

Kavita Singh Rathore

दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, लेकिन जब प्‍लेटलेट घट जाती है, तो रोजाना बकरी का दूध पीने की सल्काहा दी जाती है। इससे डेंगू , मलेरिया में फायदा होता है। (बकरी का दूध)

बकरी का दूध | Syed Dabeer Hussain - RE

पालक, अजमोद, पत्‍तागोभी और शतावरी जैसी हरी सब्जियों का सेवन शरीर में किसी भी पोषक तत्‍वों की कमी नहीं होती। हरी पत्‍तेदार सब्जियां प्‍लेटलेट काउंट बढ़ाने में तेजी से मदद करती हैं।

पत्‍तेदार सब्जियां | Syed Dabeer Hussain - RE

कद्दू को भले कम लोग पसंद करते हों, लेकिन यह प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में बहुत ज्यादा मददगार होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए पर्याप्‍त मात्रा में होता है, जो बोन मैरो द्वारा उत्पादित प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में फायदेमंद है।

कद्दू | Syed Dabeer Hussain - RE

चुकंदर को सलाद में खाने से प्‍लेटलेट की संख्या तेजी से बढ़ती है। चुकंदर में प्राकृतिक एंटीऑक्‍सीडेंट और हेमोस्टैटिक तत्व भरपूर मात्रा में होने के चलते यह प्‍लेटलेट काउंट को बढ़ाता है।

चुकंदर | Syed Dabeer Hussain - RE

अनार, पपीता, नींबू, गाजर, आंवला, तिल, ब्रोकली, शकरकंद और केल प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। दरअसल, प्‍लेटलेट की संख्‍या को बनाए रखने के लिए आयरन की जरूरत होती है। इन फलों में यह पाया जाता है।

फल खाएं | Syed Dabeer Hussain - RE

बॉडी में ब्‍लड प्‍लेटलेट बढ़ाने के लिए नारियल का पानी एक शानदार उपाय है। इसे हर कोई पीना भी पसंद करता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं और ये मिनरल का भी अच्छा स्रोत है।

नारियल पानी | Syed Dabeer Hussain - RE

किशमिश में उचित मात्रा में आयरन पाया जाता है। इससे रेड ब्‍लड सेल्‍स और प्‍लेटलेट काउंट बहुत तेजी से बढ़ते हैं। थ्रोम्बोसाइटोपेनिया या लो प्लेटलेट काउंट और एनीमिया आयरन की कमी के कारण होता है। किशमिश इसे सही करती है।

किशमिश | Syed Dabeer Hussain - RE

वीट ग्रास प्लेटलेट्स गिनती बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है। इसलिए यह हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कोशिका, कुल सफेद रक्त कोशिका और भिन्न सफेद रक्त कोशिकाओं की मात्रा में वृद्धि कर सकता है। इसलिए इसे प्‍लेटलेट कम होने पर दिया जाता है।

व्हीट ग्रास | Syed Dabeer Hussain - RE

गिलोय बहुत ही उपयोगी जड़ी बूटी है। इसका जूस ब्‍लड में प्‍लेटलेट को बढ़ाने में मददगार होता है। गिलोय प्रतिरोधी क्षमता भी बढाती है। इसके अलावा भी यह कई बिमारियों के लिए फायदेमंद होती है।

गिलोय | Syed Dabeer Hussain - RE