Shreya N
पूरी दुनिया में चीन सबसे ज्यादा मौत की सजा सुनाता है। चीन में फांसी के आधिकारिक आंकड़े तो नहीं है, पर एक अनुमान के आधार पर यहां 2022 में 1000 से ज्यादा फांसी हुई है।
चीन के बाद, ईरान सबसे ज्यादा मौत की सजा देने वाला देश है। यहां 2022 में 576 से ज्यादा फांसी हुई है। ईरान में 2021 की तुलना में 83 प्रतिशत फांसियां बढ़ी है। 2021 में यहां 314 से ज्यादा गुनहगारों को फांसी दी गई थी। यह मध्य-पूर्व का सबसे ज्यादा फांसी देने वाला देश है।
मध्य पूर्व के एक और देश सऊदी अरब में भी सबसे ज्यादा फांसी दी जाती है। यहां 2022 में 196 गुनहगारों को फांसी की सजा दी गई। यह आंकड़ा 2021 की तुलना में काफी बढ़ा है। 2021 में सऊदी अरब में 65 लोगों को फांसी दी गई थी।
मिस्र देश भी सबसे ज्यादा मौत की सजा देने वाले देशों में शामिल है। हालांकि यहां फासी की सजा पहले तीन देशों से काफी कम है। मिस्र में 2022 में 24 लोगों को फांसी दी गई थी।
अमेरिका में साल 2022 में 18 लोगों को फांसी की सजा दी गई। 2021 में यह आंकड़ा 11 का था। पश्चिमी देशों में अमेरिका सबसे ज्यादा फांसी की सजा देने वाले देशों में से एक है।
साल 2022 के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, इराक में इस साल 11 से ज्यादा लोगों को फांसी दी गई थी। 2021 में यहां 17 से ज्यादा लोगों को फांसी हुई थी। एक साल में इराक में मिलने वाली मौत की सजा में कमी आई है।
सिंगापुर के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यहां 2022 में 11 लोगों को मौत की सजा दी गई है। यहां हत्या, ड्रग ट्रैफिकिंग, आतंकवाद, किडनैपिंग, जैसे कुल 33 गुनाहों के लिए मौत की सजा सुनाई जाती है।
कुवैत में साल 2022 में 7 लोगों को मौत की सजा दी गई। मध्य पूर्व के इस देश में फांसी के अलावा, गोली मारकर मौत की सजा देना भी कानूनी है। कुवैत में हत्या, आतंकवाद, रेप, अपहरण, जासूसी जैसे कई गुनाहों के लिए मौत की सजा सुनाई जाती है।
इंटरपोल के रेड लिस्टेड भारतीय