अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी से दहला है। एक सिरफिरे ने कैंपस में घुसकर अंधाधुन गोलिया बरसाई, जिसमें एक महिला समेत 5 लोग घायल हुए हैं।
यूनिवर्सिटी में गोलीबारी | Mohmmad Asim - RE
बाल्टीमोर पुलिस के मुताबिक घटना 3 अक्टूबर की बताई जा रही है। यूनिवर्सिटी में रोज़ की तरह कामकाज चल रहा था, तभी एक शख्स यूनिवर्सिटी में दाखिल हुआ और अंधाधुन फायरिंग शुरु कर दी।
3 अक्टूबर की है घटना | Mohmmad Asim - RE
पुलिस द्वारा स्तिथि सामान्य होने तक लोगों को छिपे रहने की नसीहत दी गई है, जिससे लोगों की जान को खतरा कम से कम हो।
लोगो को छुपने की हिदायत दी गई | Mohmmad Asim - RE
मॉर्गन पुलिस द्वारा किसी भी इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस तथा फायर ब्रिगेड को तैयार रहने के लिए कहा गया है।
इमरजेंसी के लिए तैयार | Mohmmad Asim - RE
अमेरिका में गोलीबारी का इतिहास रहा है। इससे पहले भी गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमे कई लोगों की जान जा चुकी है।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं | Mohmmad Asim - RE
अमेरिका में गन का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है, जिससे वहां आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है। इस पर बैन लगाने की मांग बहुत पहले से उठ रही है।
अमेरिका में आम है गन कल्चर | Mohmmad Asim - RE
अमेरिका में ऐसी घटनाओं के लिए अधिकतर वहां की यूनिवर्सिटी को ही निशाना बनाया जाता है। यहां पर सिरफिरे अक्सर बन्दूक लेकर फायरिंग करते रहते है।
यूनिवर्सिटी में ही होती है अधिकतर घटनाएं | Mohmmad Asim - RE
मॉर्गन पुलिस के अनुसार आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है और जल्द हे उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी गिरफ्त से बाहर | Mohmmad Asim - RE
कनाडा-भारत के संबंधों में ताज़ा अपडेट
कनाडा भारत के साथ मिलकर करना चाहता है काम | Mohmmad Asim - RE