विश्व कप के एक सीज़न के सबसे बड़े विकेट टेकर्स

Shreya N

वर्ल्ड कप के एक सीज़न में सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड के साथ मिचल स्टार्क को विश्व कप इतिहास का सबसे खतरनाक बॉलर माना जा सकता है। उन्होंने 2019 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 विकेट लिए थे।

मिचल स्टार्क | Syed Dabeer Hussain -RE

2007 के विश्व कप में 26 विकेट के साथ ग्लेन मैकग्राथ विश्व कप के एक सीज़न में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी है। अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने अपनी टीम को यह विश्व कप जिताया था।

ग्लेन मैकग्रा | Syed Dabeer Hussain -RE

श्रीलंका के चमिंडा वास का नाम इस श्रेणी में तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने 2002-03 के विश्व कप में अपनी टीम के लिए कुल 23 विकेट लिए थे। उन्होंने 10 मैचों में 3.76 की इकॉनमी के साथ यह कारनामा किया था।

चमिंडा वास | Syed Dabeer Hussain -RE

मिचल स्टार्क और ट्रेंट बोल्ट ने 2015 के विश्व कप में दमदार प्रदर्शन से अपनी-अपनी टीमों को विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया था। दोनों ही खिलाड़ियों ने विश्व कप के इस सीज़न में 22 विकेट लिए थे।

मिचल स्टार्क और ट्रेंट बोल्ट | Syed Dabeer Hussain -RE

2011 के विश्व कप में विजयी भारत की ओर से ज़हीर खान और पाकिस्तान के शाहिद अफ्रीदी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने इस सीज़न में 21 विकेट लिए थे। जहां भारत इस विश्व कप में विजयी रहा था, वहीं पाकिस्तान भी सेमीफाइनल तक पहुंचा था।

शाहिद अफ्रीदी और ज़हीर खान | Syed Dabeer Hussain -RE

1999 के विश्व कप में महान गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न और न्यूज़ीलैंड के ज्योफ्री अलॉट ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। दोनों खिलाड़ियों ने इस सीज़न में 20 विकेट लिए थे, जिसके दम पर न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल तक पहुंची, तो ऑस्ट्रेलिया विश्व विजेता बनी।

ज्योफ्री अलॉट और शेन वार्न | Syed Dabeer Hussain -RE

इस श्रेणी में अगला नाम आता है 1983 विश्व कप में भारत के लिए मैच विनर साबित हुए रोजर बिन्नी का। उन्होंने इस सीज़न में कई बड़े खिलाड़ियों को ऑउट करके कुल 18 विकेट लिए थे और भारत के अपना पहला विश्व कप जितवाया था।

रोजर बिन्नी 1983 | Syed Dabeer Hussain -RE

इस श्रेणी में अगला नाम है पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अक्रम का। उन्होंने 1992 के विश्व कप में ना सिर्फ सबसे ज्यादा विकेट लिए, बल्कि अपनी टीम को विश्व विजेता भी बनाया। अक्रम ने इस सीज़न में कुल 18 विकेट लिए थे।

वसीम अक्रम 1992 | Syed Dabeer Hussain -RE

विश्व कप की बेस्ट पार्टनरशिप्स

इन खिलाड़ियों के बीच हुई है विश्व कप की सबसे बड़ी पार्टनरशिप्स | Mohmmad Asim - RE