शरीर में कैसे बढ़ाएं Blood Circulation

Deeksha Nandini

हाई कोको वाली डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने और Blood Circulation में सुधार करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें पाए जानें वाले एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

Dark Chocolate | Zeeshan Mohd- RE

लहसुन में सल्फर कंपाउंड होते हैं जिसमें एलिसन भी शामिल है। यह रक्त वाहिकाओं के फैलाव को बढ़ावा देते हैं और रक्त प्रवाह (Blood Circulation) को बढ़ा देते हैं।

Garlic | Zeeshan Mohd- RE

बादाम, अखरोट और अन्य मेवे स्वस्थ वसा यानि हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। यह एक स्वास्थ्यप्रद आहार विकल्प है जो शरीर को पोषण प्रदान करता है और रक्त संचरण (Blood Circulation) को सुधारता है।

Nuts | Zeeshan Mohd- RE

पालक जैसी पत्तेदार हरी सब्जियां नाइट्रेट के बढ़िया स्रोत हैं। यह कंपाउंड रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद करते हैं, जिससे Blood Circulation में सुधार होता है।

Leafy Green Vegetables | Zeeshan Mohd- RE

चुकंदर आयरन से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें नाइट्रेट भी होता है जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देने और फैलाने में मदद करता है, जिससे Blood Circulation में सुधार होता है।

Beetroot | Zeeshan Mohd- RE

दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो ऑक्सीडेटिव तनाव और रक्त वाहिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। इससे रक्त वाहिकाएं स्वस्थ होती हैं और Blood Circulation भी बढ़िया होता है।

Cinnamon | Zeeshan Mohd- RE

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और अन्य जामुन में एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड होते हैं जो स्वस्थ रक्त प्रवाह (Blood Circulation) को बढ़ावा देते हैं।

Berries | Zeeshan Mohd- RE

कैसे रखें खुद को Junk Food से दूर

कैसे रखें खुद को Junk Food से दूर | Zeeshan Mohd - RE