इन संकेतों से पहचाने बॉडी में है पानी की कमी

Kavita Singh Rathore

पानी का कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन और रक्त प्रवाह कम हो जाता है। यह सिरदर्द का कारण बनता है। जब बिना किसी बीमारी या कारण सिरदर्द हो तो समझ जाए शरीर में पानी की कमी है। डिहाइड्रेशन और लो ब्लड फ्लो के कारण चक्कर भी आ सकते हैं।

सिरदर्द या चक्कर आना | Zeeshan - RE

पानी की कमी सामान्य बात नही है। ऐसे में कई बार चीजें भूलना या याद्दाशत कम हो जाने जैसी समस्यां भी हो जाती है। क्योंकि, पानी की कमी दिमाग की सोचने-समझने की शक्ति पर भी इसका असर पड़ता है।

चीजें भूलना | Zeeshan - RE

बिना किसी काम के थकान होना शरीर में पानी की कमी को दर्शाता है। शरीर में पानी की कमी से हड्डियों में घर्षण बढ़ जाता है, जिससे जोड़ों में दर्द रहने लगता है और आपको मसल्स क्रैम्प्स का भी अनुभव होता है।

थकान | Zeeshan - RE

पानी की कमी होते ही आपको त्वचा से जुड़ी परेशानियां, रूखापन, एग्जिमा, मुहांसे, रूखापना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इसलिए दिनभर में कम से कम 10-12 गिलास पानी पीएं।

बेजान त्वचा | Zeeshan - RE

कुछ लोग पेट साफ न होने या फिर कब्ज से काफी परेशान रहते हैं, यह पानी की कमी के लक्षण हैं। क्योंकि, पानी की कमी सीधे पाचन क्रिया पर असर डालती है और पेट सही से साफ़ ना होने की शिकायत होने लगती है।

कब्ज | Zeeshan - RE

कुछ लोग प्यास को भूख समझ बैठते हैं और पानी पिने की जगह खाने की मात्रा बढ़ा लेते हैं। ऐसे में कई बार अचानक भी कुछ खाने का मन करता है या भूख लगने लगती है। अगर ऐसा महसूस हो रहा हो तो आपको कुछ खाने से पहले पानी पीना चाहिए, यह पानी की कमी का संकेत है।

अचानक खाने की इच्छा होना | Zeeshan - RE

शरीर में पानी की कमी से लार की मात्रा बढ़ जाती है, जिसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं। इसी कारण मुंह में बैक्टीरिया फैलने लगते हैं और आपको सांसों की दुर्गंध आने लगती है। इसलिए यदि आपके मुंह में सूखापन हो रहा हो या बदबू आरही हो तो समझ जाए आपको पानी की कमी है।

सांसों से आने वाली बदबू | Zeeshan - RE

पानी की कमी का सीधा असर आपको यूरिन के माध्यम से दिख जाएगा। क्योंकि, जब शरीर में पानी की कमी होती है तो पेशाब गाढ़े पीले रंग की होने लगती है।साथ ही कम पेशाब होना या प्राइवेट पार्ट में जलन या खुजली की समस्या भी पानी की कमी के लक्षण है।

डार्क यूरिन | Zeeshan - RE

एक गलती और पिछड़ गई ये कंपनियां