इन बड़ी कंपनियों को चला रहे हैं भारतीय मूल के लोग

Shreya N

सत्य नडेला साल 2021 से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ है। हैदराबाद में जन्मे नडेला ने मैंगलोर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए, वे विदेश चले गए। साल 1992 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट जॉइन किया। वे 2019 में फोर्ब्स के इनोवेटिव लीडर्स की श्रेणी में 40वें स्थान पर रहे थे।

सत्य नडेला | Mohmmad Asim - RE

साल 2015 से सुंदर पिचाई, गुगल के सीईओ है। चेन्नई में जन्में पिचाई ने आईआईटी खड़गपुर से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। अपनी उच्च शिक्षा उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और वॉर्टन स्कूल से पूरी की। उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण भी प्राप्त है।

सुंदर पिचाई | Mohmmad Asim - RE

हैदराबाद में पले-बढ़े शांतनु नारायण साल 1998 से एडोब से जुड़े हुए हैं। पहले वे कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर थे। साल 2017 में उन्होंने सीईओ का पदभार संभाला। उनके नेतृत्व में कंपनी ने साल 2023 की पहली तिमाही में 4.66 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू कमाया।

शांतनु नारायण | Mohmmad Asim - RE

लक्ष्मण नरसिम्हन प्रसिद्ध कॉफी चेन कंपनी स्टारबक्स के सीईओ है। पुणे में जन्मे नरसिम्हन ने साल 2023 में यह पद संभाला। इससे पूर्व वे मैकिन्से एंड कंपनी और पेप्सिको में भी उच्च पद संभाल चुके हैं।

लक्ष्मण नरसिम्हन | Mohmmad Asim - RE

आंध्र प्रदेश में जन्मे अरविंद कृष्णा, 1990 से आईबीएम से जुड़े हैं। 2020 में उन्होंने कंपनी के सीईओ का पदभार संभाला। 2019 में आईबीएम द्वारा रेड हैट का अधिग्रहण, उनके कारण ही संभव हो पाया। कंपनी के आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग, क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में विकास के पीछे भी अरविंद का बड़ा योगदान है।

अरविंद कृष्णा | Mohmmad Asim - RE

मुंबई में जन्मी रेशमा केवलरमानी, प्रसिद्ध बायोटेक्नोलॉजी कंपनी- वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की सीईओ है। वे यूएसए में किसी भी बड़ी बायोटेक कंपनी की पहली महिला सीईओ भी है।

रेशमा केवलरमानी | Mohmmad Asim - RE

संजय मेहरोत्रा सैनडिस्क के को-फाउंडर थे। 2017 में वे माइक्रोन के सीईओ बने। कानपुर में जन्में संजय ने यूएसए से अपनी उच्च शिक्षा पूरी करी। अपने 35 साल के करियर में संजय, बिजनेस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

संजय मेहरोत्रा | Mohmmad Asim - RE

विदेशों में शादी की कानूनी उम्र

भारत से अलग है विदेशों में शादी की उम्र | Zeeshan Mohd - RE