कौनसे राज्य हैं इन फसलों के सबसे बड़े उत्पादक

shreya nakade

भारत का पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार पश्चिम बंगाल में चावल का कुल उत्पादन 16.76 मिलियन टन है।

चावल | Syed Dabeer Hussain

उत्तर भारत की प्रमुख फसल गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक उत्तर प्रदेश है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार यहां 33.95 मिलियन टन गेंहु का उत्पादन हुआ है। यूपी के बाद मध्यप्रदेश और पंजाब में सबसे ज्यादा गेहुं का उत्पादन होता है। विश्व में भारत गेहुं का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक भी है।

गेहूं | Syed Dabeer Hussain

भारत में सबसे ज्यादा मक्का दक्षिण भारतीय प्रांत कर्नाटक में होता है। 2022-23 के सर्वेक्षण के अनुसार यहां 5.22 मिलियन टन मक्के का उत्पादन हुआ है। वहीं इसके बाद नंबर आता है मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का।

मक्का | Syed Dabeer Hussain

भारत विश्व में चने का सबसे बड़ा उत्पादक है। आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार महाराष्ट्र 3.28 मिलियन टन के साथ चने का सबसे बड़ा उत्पादक है। मध्यप्रदेश और राजस्थान इसमें तीसरे नंबर पर आते हैं।

चना | Syed Dabeer Hussain

भारत की प्रमुख दालों में से एक तुअर का उत्पादन सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में होता है। 2022-23 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार यहां 1.37 मिलियन टन तुअर का उत्पादन हुआ है। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तुअर का उत्पादन होता है।

तुअर | Syed Dabeer Hussain

आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, भारत में गुजरात मूंगफल्ली का सबसे बड़ा उत्पादक है। यहां साल 2021-22 में 4.49 मिलियन टन मूंगफल्ली का उत्पादन हुआ था। इस श्रेणी में गुजरात के बाद नंबर आता है राजस्थान और तमिलनीडु का।

मूंगफल्ली | Syed Dabeer Hussain

भारत में 5.47 मिलियन टन के साथ महाराष्ट्र सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक है। इस श्रेणी में 5.39 मिलियन टन के साथ मध्यप्रदेश दूसरे और 0.93 मिलियन टन के साथ राजस्थान तीसरे स्थान पर है।

सोयाबीन | Syed Dabeer Hussain

खाली पेट यह खाने की गलती कभी ना करें

सुबह के नाश्तें में यह चीज़ें खाने से स्वास्थ्य को होता है भारी नुकसान | Syed Dabeer Hussain - RE